Breaking News

लोहे जैसी मजबूत हड्डियां बनाने के लिए वनौषधी की निम्न 5 रामबाण जड़ी बूटियां!

Advertisements

मजबूत हड्डियों के लिए केवल दूध-दही ही नहीं, बल्‍कि कुछ खास प्रकार की जड़ी-बूटियों का भी सेवन करना चाहिए। इन हर्ब्‍स में कैल्शियम और सिलिकॉन जैसे आवश्‍यक पोषक तत्‍व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को ताकत प्रदान करते हैं।
हमारी हड्डियां हमें फिट रखने और स्वस्थ जीवन जीने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। हड्डियों के सपोर्ट के बिना हमें रोजमर्रा के काम करने में बहुत परेशानी होती है। हड्डियां शरीर के संरचना के लिए भी जिम्मेदार होती हैं। यही कारण है कि हमें अपनी हड्डियों को हेल्दी रखना चाहिए और इनकी देखभाल करनी चाहिए।
उम्र बढ़ने के साथ ही हड्डियों का घनत्व कम होने लगता है। इसके कारण चलने फिरने और कामकाज करने में दिक्कत होती है। यदि आपको पहले से ही ऐसी समस्या है, तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें। इसके बाद हड्डियों को मजबूत करने के लिए इन 5 घरेलू जड़ी-बूटियों को भी आजमा सकते हैं।
डेंडिलियन में कई तरह के आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यह ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या को भी दूर करता है। डेंडिलियन कैल्शियम और सिलिकॉन से भरपूर होता है। यह हड्डियों की मरम्मत करने में मदद करता है।
यह एक आम जड़ी बूटी है, जिसका इस्तेमाल हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए किया जाता है। इसमें कैल्शियम और सिलिकॉन की तरह आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हड्डियों को स्वस्थ रखते हैं। यह जड़ी-बूटी कनेक्टिव टिश्यू को भी स्वस्थ रखने में मदद करती है।
हड्डियों का रोग है तो खाएं इन 2 आटों से बनी रोटियां, कैल्‍शियम का हैं भंडा
लेमनग्रास का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल चाय के रूप में किया जाता है। इसके अलावा यह कई खाद्य पदार्थों के स्वाद को भी बढ़ाता है। यह जड़ी-बूटी हड्डियों को स्वस्थ रखने में प्रभावी रूप से काम करता है। इसमें फ्लेवोनॉइड होता है जो हड्डियों के निर्माण में सुधार करता है और इन्हें मजबूत रखता है।
गोटू कोला का सेवन चाय और कैप्सूल के रूप में किया जाता है। यह कार्टिलेज और लिगामेंट को मजबूत करने में मदद करता है। ये अंग हड्डी के जोड़ों को जोड़ते हैं। इनकी उचित देखभाल न करने से हड्डियों और जोड़ों में दर्द हो सकता है। यदि आप शारीरिक गतिविधि नहीं करते हैं, तो गोटू कोला को अपनी डाइट में शामिल करें।
कैमोमाइल में कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यह जोड़ों के दर्द में राहत देता है और ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या को भी दूर करता है। कैमोमाइल में फ्लेवोनोइड पाया जाता है, जो हड्डियों को स्वस्थ रखता है।
ये जड़ी बूटियां कई तरह की शारीरिक समस्याओं को दूर करने में मदद करती हैं। हालांकि डॉक्टर की सलाह के बाद ही इनका सेवन करना चाहिए

Advertisements

सहर्ष सूचनार्थ नोट्स:-
उपरोक्त लेख वनौषधि एवं वानस्पति विज्ञान के अनुसार सामान्य ज्ञान की दृष्टिकोण से प्रस्तुत है।इसमे किसी तरह का दावा पेश नहीं किया जा सकता है? वनौषधि के उपयोग के पहले अनुभव कुशल स्वास्थ्य चिकित्सक की सलाह अनिवार्य है।

Advertisements
Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

भारतात येणार ‘कॅन्सर’ची लाट : पोट, तोंडाचे कॅन्सररुग्ण सर्वाधिक

बदलती जीवनशैली आणि चुकीच्या सवयींमुळे कर्करोगाचे प्रमाण दिवसेंदिवस वाढतच चालले आहे. दरवर्षी जगभरात एक कोटीहून …

उशी ठरतेय मान-डोकेदुखीचं कारण

शांत झोप प्रत्येकासाठी आवश्यक असते. पण जर तुम्हाला सकाळी उठल्यावर मानेमध्ये जडपणा, खांदेदुखी, डोकेदुखी किंवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *