Breaking News

दफनाना नहीं अपितु मुझे जलाया जाए?देश के सरन्यायाधीश हिदायतुल्लाह का अभिकथन

Advertisements

 

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:संंयुक्त-संपादक की रिपोर्ट

Advertisements

नई दिल्ली । भारत के तत्कालीन उच्चतम न्यायालय के प्रधान मुख्य न्यायाधीश आई एम हिदायतुल्लाह की मौत हार्ट अटैक की वजह से हो गई थी, जिसके बाद उन्हें हिंदू रीति रिवाजों से जलाया गया था. बताते है कि उन्होने अपने जीवित अवस्था मे कहा था कि मुझे दफनाया ना जाए बल्कि अग्नि से जलाया जाए। ऐसे महान प्रतिभाशाली प्रधान मुख्य न्यायाधीश हमारे बीच मे नहीं है। लेकिन उनकी यादें अमर है।
: देश में कई शख्सियतें ऐसी हैं जिनके मरने के बाद भी उन्हें हमेशा के लिए याद किया जाता है. ऐसा ही एक नाम पूर्व जस्टिस एम हिदायतुल्लाह का भी है, जिनकी 18 सितंबर को पुण्यतिथि मनाई जा रही है. पूर्व सीजेआई हिदायतुल्लाह की पुण्यतिथि से पहले हम आपको उनके बारे में ऐसी अनोखी चीजें बताने जा रहे हैं जो शायद ही आप जानते हो. हिदायतुल्लाह पहले ऐसे मुस्लिम सीजेआई थे जिन्हें दफनाया नहीं बल्कि जलाया गया था. इतना ही नहीं वो इकलौते चीफ जस्टिस थे, जिन्होंने कार्यवाहक राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था.

Advertisements

पूर्व सीजेआई एम हिदायतुल्लाह का जन्म 17 दिसंबर 1905 में लखनऊ में हुआ था और इन्होंने पुष्पा शाह नाम की हिंदू महिला से शादी की थी. हिदायतुल्लाह 53 साल की उम्र में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किए गए थे. खास बात ये है कि जब इनकी नियुक्ति हुई उस समय ये सबसे कम उम्र के जज थे. इसके बाद 28 फरवरी 1968 को इन्हें सीजेआई यानी चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बनाया गया.

*मरने से पहले जाहिर की थी ये इच्छा*

जस्टिस हिदायतुल्लाह देश के पहले मुस्लिम चीफ जस्टिस थे. हिदायतुल्लाह सीजेआई के पद पर साल 1970 तक रहे. इसके बाद एम हिदायतुल्लाह को उपराष्ट्रपति के तौर पर चुना गया. इतना ही नहीं जब तत्कालीन राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह इलाज के लिए अमेरिका गए तो इन्हें कार्यवाहक राष्ट्रपति भी बनाया गया. पूर्व सीजेआई एम हिदायतुल्लाह का निधन 18 सितंबर 1992 को हो गया था. उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई थी. एम हिदायतुल्लाह की वसीयत के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज से किया गया क्योंकि उन्होंने मरने के बाद दफनाने नहीं बल्कि जलाने की इच्छा जाहिर की थी

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

मोदी का बयान : महाराष्ट्र के नगर निगमो मे महायुति की विजय!

महाराष्ट्र के नगर निगमो मे महायुति की विजय!PMमोदी ने कहा थैंक्यू   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

मुंबईत उद्धव ठाकरे आघाडीवर, तर नागपूर, पुण्यात कोण बाजी मारणार?

मुंबई,नागपूर, संभाजीनगर, पुण्यासह महाराष्ट्रातील 29 महानगरपालिका निवडणुकांसाठी गुरुवारी (ता. 15 जानेवारी) मतदान पार पडले. त्यानंतर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *