Breaking News

केंद्रीय मंत्री गडकरी को धमकी देने वाले क्रिमीनल ने तार निगला? आरोपी डॉक्टर की निगरानी में

Advertisements

केंद्रीय मंत्री गडकरी को धमकी देने वाले क्रिमीनल ने तार निगला? आरोपी डॉक्टर की निगरानी में

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:सह-संपादक की रिपोर्ट

Advertisements

नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यालय में धमकी भरे कॉल करने का आरोपी जेल में लोहे का तार निगल गया, लेकिन फिलहाल उसकी तबीयत ठीक है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि गडकरी के कार्यालय में कथित रूप से फोन करने वाले जयेश पुजारी उर्फ कांथा को निगरानी में रखा गया है।
अब सवाल ये उठता है कि जयेश पुजारी नामक सख्त ने केंद्रीय मंत्री के कार्यालय मे मुह मांगे देन बसूूलने के लिए धमकियां क्यों दिया? श्री गडकरी साहब कोई व्यवसायी, ठेकेदार या कोई कंस्ट्रक्शन नियोक्ता य पार्टनरशिप मैन तो हैं नहीं? व्याप्त चर्चाओं के मुताबिक जरूर दाल में कुछ काला समझ में आ रहा है? हालकि केंद्रीय सडक परिवहन मंत्री नितिन गडकरी अच्छे खासे और विख्यात समाज सेवी और दानसूर लोक प्रतिनिधि माने जाते हैं।
बताते हैं कि मुस्लिम समाज के अनेक मुल्ला,मौला,मौलानाओं,ईमामों और उलेमाओं से प्रगाढ संबंध रहे हैं। इतना ही नहीं एम आई एम के राष्ट्राध्यक्ष सांसद सदस्य “जनाब मेहवान असुद्दीन औबेसी सााब” भी केंद्रीय मंत्री गडकरी साहब की सराहना करते रहते हैं? ज्ञातव्य है कि 10 साल पूर्व भाजपा के राष्ट्रीय नेता श्री गडकरी साहब ने भारत में अवैध तरीके से रह रहे पाकिस्तानियों के वारे में मामला भी उठाया था? और लोकसभा में चुनकर आने के बाद उक्त गंभीर मुद्दा ठण्डा बस्ते मे पडा रह गया है? कहीं इसी कडी में खुन्नस और बदले की दु्र्भावनाओं के आवेश में किसी अवैध पाकिस्तानी सरफिरे ने अपने भाड़े के सख्स जयेश पुजारी जैैसे को सामने करके फोन पर यह धमकी तो नहीं दी है? यह भी जांच-पड़ताल का विषय है? हालकि अनेक राजनेता अपने अपमान की खुन्नस भुनाने स्वयं सामने नहीं आते और अपने निम्न वफादार लीडर को सामने करके झूठी शिकायत के माध्यम से उसे परेशान (हरासमेंट) करने का शिलशिला चलता आ रहा है? मामले पर सायबर क्राईम और अपराध शाखा ने इसकी गंभीरता से जांच-पड़ताल करना चाहिए

इस सप्ताह के प्रारंभ में आरोपी जयेश पुजारी ने जेल अधिकारियों से बताया था कि वह तार का एक टुकड़ा तथा ‘50 गोलियां’ (टेबलेट) निगल गया है। उसे बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया गया जहां उसने यही दावा दोहराया। अदालत के आदेश पर सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में डॉक्टरों ने उसकी जांच की।
अधिकारी ने बताया कि मेडिकल जांच से इस बात की पुष्टि हुई है कि उसके पेट में तार के टुकड़े हैं, लेकिन उसकी तबीयत में कोई गड़बड़ी नजर नहीं आई है एवं उसे चिकित्सकों ने ‘फिट’ घोषित कर दिया है।
उन्होंने बताया कि आरोपी को केंद्रीय जेल वापस लाया गया और उसकी स्थिति पर जेल की मेडिकल टीम लगातार नजर रख रही है। व्याप्त चर्चाओं के मुताबिक अनेक व्यवसायिक और नेता लोग सस्ती लोकप्रियता हांसिल करने के लिए किराए के वफादारों के माध्यम से अपने ऊपर हमला करवाते और इंकमटैक्स की जांच-पड़ताल करवा लेते हैं? एक अधिकारी ने बताया कि पुजारी बार-बार इस कोशिश में लगा है कि उसे बेलगावी जेल ले जाया जाए, जहां उसे पहले रखा गया था। उन्होंने कहा कि संदेह है कि वह ऐसा इसलिए चाहता है, क्योंकि उस जेल में उसने आपराधिक नेटवर्क बना रखा है तथा उसे वहां मोबाइल फोन एवं अन्य सुविधाएं मिल जाती हैं।
जब पुजारी बेलगावी जेल में था, तब उसने बेंगलुरू आतंकवादी हमले के अभियुक्त अफसर पाशा के साथ साठगांठ कर पुजारी ने कथित रूप से इस साल जनवरी में गडकरी के कार्यालय में धमकी भरा कॉल किया था।
उसने दाउद इब्राहिम गैंग का सदस्य होने का दावा करते हुए 100 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। कुछ वफादार तो ऐसे भी होते हैं कि वे पैसे के खातिर अपने आका के लिए अपने प्राण न्योछावर करने को डरते नहीं है?

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

SDM निलंबित, इस आदेश को लेकर गिरी गाज 

SDM निलंबित, इस आदेश को लेकर गिरी गाज टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   देवास। मध्य …

झगडालू पत्नी के खिलाफ कानूनी शिकायत का अधिकार, प्रक्रिया

झगडालू पत्नी के खिलाफ कानूनी शिकायत का अधिकार, प्रक्रिया टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *