Breaking News

राहुल गांधी काबिल नेता परंतु अच्छे वक्ता नहीं? प्रतिपक्ष नेता विजय वडेट्टीवार का बयान

Advertisements

राहुल गांधी काबिल नेता परंतु अच्छे वक्ता नहीं? प्रतिपक्ष नेता विजय वडेट्टीवार का बयान

Advertisements

टेकचंद्र शास्त्री:सह-संपादक:संपर्क:9822550220

Advertisements

मुंबई\पुणे: महाराष्ट्र नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने सोमवार को कहा कि पार्टी सांसद राहुल गांधी एक काबिल नेता है, लेकिन वह एक अच्छे वक्ता नहीं हैं। वडेट्टीवार ने ‘एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी (डब्ल्यूपीयू)’ में ‘स्कूल ऑफ गवर्नेंस’ की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में छात्रों को राजनीति में एक अच्छा वक्ता होने का महत्व समझाते हुए यह बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि वरिष्ठ नेताओं को राजनीति में युवा पीढ़ी को मौका देना चाहिए।
विजय वडेट्टीवार ने कहा क‍ि राजनीति में एक अच्छा वक्ता होना जरूरी है। राहुल गांधी एक काबिल नेता हैं, लेकिन वह एक अच्छे वक्ता नहीं हैं। आपको सबसे पहले एक अच्छा वक्ता बनना होगा। जब भी आपको लोगों के सामने बोलना हो, तो उदाहरण देकर बोलें। महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे।
‘जिनके नाम राहुल होते हैं वे कुशल होते हैं ‘
वडेट्टीवार ने एमआईटी-डब्ल्यूपीयू में ‘स्कूल ऑफ गवर्नेंस’ के संस्थापक राहुल कराड की ओर इशारा करते हुए कहा कि ‘राहुल’ नाम के व्यक्ति हमेशा कुशल होते हैं। उन्होंने कहा क‍ि दो राहुल (नार्वेकर और कराड) यहां बैठे हैं और तीसरे राहुल (राहुल गांधी) वहां(दिल्ली में) बैठे हैं, जिनके नाम राहुल होते हैं वे कुशल होते हैं और उनका कौशल हमेशा अनोखा होता है।
‘नई पीढ़ी को आने का मौका देना चाहिए’
उन्होंने यह भी कहा क‍ि अब लोग 70,80 और 90 साल की उम्र तक राजनीति में बने रहते हैं, लेकिन नयी पीढ़ी को आने का मौका देना चाहिए। यह पीढ़ी प्रशिक्षण लेकर तैयार हो रही है और इसीलिए हमने ठहरने का फैसला किया है। वडेट्टीवार ने कहा कि राजनीति की खासियत यह है कि हर नेता को लगता है कि वह युवा है।
चुनाव लड़ने के लिए कितनी रकम चाह‍िए?
महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा क‍ि जब मैंने पहली बार चुनाव लड़ा, तो मुझे (चुनाव लड़ने के लिए) 78,000 रुपये मिले, लेकिन यह मत पूछिए कि कितनी रकम की जरूरत होती है, नहीं तो चुनाव आयोग मेरे पीछे पड़ जाएगा

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

SDM निलंबित, इस आदेश को लेकर गिरी गाज 

SDM निलंबित, इस आदेश को लेकर गिरी गाज टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   देवास। मध्य …

झगडालू पत्नी के खिलाफ कानूनी शिकायत का अधिकार, प्रक्रिया

झगडालू पत्नी के खिलाफ कानूनी शिकायत का अधिकार, प्रक्रिया टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *