Breaking News

अजीत को CM पद नही मिलने से DCM फड़नवीस को अपमानित करने का षड्यंत्र

Advertisements

अजीत को CM पद नही मिलने से DCM फड़नवीस को अपमानित करने का षड्यंत्र

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:सह-संपादक रिपोर्ट 9822550220

Advertisements

मुंबई । NCP नेता अजीतदादा पवार को मुख्यमंत्री पद से विभूषित नहीं किए जाने को लेकर NCP संसद सुप्रियाताई सुले और NCP चीफ शरदचंद्र पवार खेमा बेहद नाराज दिखाई पड रहे हैं? जिसे लेकर भाजपा के त्यागी पुरुष उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को नीचा दिखाने का षडयंत्र शुरु है। आये दिन श्री फड़नवीस को लेकर कोई न कोई चर्चाएं चलती ही रहती है। पार्टी आलाकमान के साथ उनके संबंधों को लेकर या सरकार में उनकी ताकत और को लेकर या उनकी राजनीति को लेकर कोई न कोई मुद्दा उठता रहता है। अभी एनसीपी की सांसद सुप्रिया सुले ने कहा है कि दिल्ली में बैठी एक अदृश्य ताकत देवेंद्र फड़नवीस को अपमानित कर रही है। उन्होंने यह भी कहा है कि वही ताकत एनसीपी और पवार परिवार में फूट डालने का काम भी कर रही है। स्वाभाविक रूप से देखा जाए तो सुप्रिया सुले का इशारा भाजपा आलाकमान की ओर है लेकिन यह इशारा इतना सरल नहीं है।

 

ध्यान रहे काफी समय पहले से यह कहा जाता रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की वजह से फड़नवीस दूसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री नहीं बन सके। यह भी कहा जाता है कि अमित शाह के कारण ही फड़नवीस को उप मुख्यमंत्री बनना पड़ा। तभी ऐसा लग रहा है कि सुप्रिया सुले भाजपा के अंदर फूट डालने की रणनीति के तहत यह बात कह रही हैं। उन्होंने कहा है कि फड़नवीस को छोटी छोटी बातों के लिए भी भाग कर दिल्ली जाना होता है। वे पद पर रह कर भी कोई फैसला नहीं कर पाते हैं। शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने अपने परिवार में फूट डालने की बात करते हुए कहा कि अगर अजित पवार मुख्यमंत्री बनते हैं तो वे सबसे पहले उनको माला पहनाने जाएंगी। इससे अजित पवार को भाजपा पर दबाव बनाने का मौका मिलेगा। असल में अजीतदादा पवार को मुख्यमंत्री पद से विभूषित नहीं किए जाने से NCP संसद सुप्रियाताई सुले और NCP चीफ शरदचंद्र पवार मन ही मन बेहद खफा दिखाई पड रहे हैं।

तत्संबंध में भाजपा के कुछेक नेताओं ने अपने तर्कसंगत अभिकथन मे स्पष्ट किया है कि संसद सुप्रियाताई आप और आपके चचेरे भाई अजीत पवार ने DCM फड़नवीस साहब का अहसान मानना चाहिए कि वह इस समय जेल की सजा से मुक्त हैं? इसलिए इस प्रकार की ड्रामेबाजी बन्द करेंगे तो ही बेहतर होगा अन्यथा पश्चाताप ही हाथ लगेगा?

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

SDM निलंबित, इस आदेश को लेकर गिरी गाज 

SDM निलंबित, इस आदेश को लेकर गिरी गाज टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   देवास। मध्य …

झगडालू पत्नी के खिलाफ कानूनी शिकायत का अधिकार, प्रक्रिया

झगडालू पत्नी के खिलाफ कानूनी शिकायत का अधिकार, प्रक्रिया टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *