महुआ मोइत्रा की दुबई से खोली ID:लोकपाल से शिकायत? मामले की CBI जांच-पड़ताल शुरु
टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट, 9822550220
नई दिल्ली।TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के आरोप लगाए हैं।
संसद में पैसे लेकर सवाल पूछने के आरोप में घिरीं TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक और गंभीर आरोप लगाया है। निशिकांत ने शनिवार को सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में लिखा- कुछ पैसे के लिए एक सांसद ने देश की सुरक्षा को गिरवी रख दिया। मैने इसे लेकर लोकपाल से शिकायत की है।
दुबे ने लिखा- दुबई से संसद के ID खोले गए, जबकि उस वक्त वो कथित सांसद भारत में ही थीं। इस नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) पर पूरी भारत सरकार है। देश के प्रधानमंत्री, वित्त विभाग, केन्द्रीय एजेंसी यहां हैं। क्या अब भी TMC व विपक्षी दलों को राजनीति करना है। निर्णय जनता का है। NIC ने यह जानकारी जांच एजेंसी को दे दी है।
इधर, महुआ मोइत्रा ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के दावे पर कहा- मेरी NIC से अपील है कि वो सभी सांसदों की यह जानकारी सार्वजनिक करें कि जब उनकी आईडी उनके पीए और रिसर्चर इस्तेमाल कर रहे थे, तब वो भी वहां फिजिकली मौजूद थे। इसके लिए फर्जी डिग्री वालों का इस्तेमाल न करें।
महुआ ने कहा- मुझे पता चला है कि CBI मेरे घर पर छापा मारने वाली है। मैं दुर्गा पूजा में व्यस्त हूं। मैं CBI को घर आने और मेरे जूतों की जोड़ी गिनने के लिए आमंत्रित करती हूं। लेकिन सबसे पहले अडाणी पर FIR दर्ज करें, जिन्होंने कोयला घोटाला के जरिए देशवासियों का 13 हजार करोड़ रुपए चुराए हैं।
महुआ ने अडाणी को लेकर 2 दावे किए
महुआ ने पहला दावा किया कि अज्ञात FPI के पास अडानी के शेयर हैं, SEBI उनके बारे में पता नहीं लगा पाई है। इससे अडानी को मुंबई एयरपोर्ट खरीदने के लिए गृह मंत्रालय की मंजूरी मिली है।
महुआ ने लिखा- सॉरी अडाणी जी, मैं शांति के लिए 6 महीने तक चुप रहने का आपका सौदा अस्वीकार कर रही हूं। साथ ही आपकी यह डील भी नामंजूर कर रही हूं, जिसमें मुझे आप पर बोलने की आजादी थी और प्रधानमंत्री पर नहीं।
19 अक्टूबर को हिरानंदानी ने महुआ का लॉगइन खोलने की बात कबूली थी
निशिकांत दुबे ने महुआ पर आरोप लगाते हुए जिस बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी का नाम लिया है, उन्होंने 19 अक्टूबर को एक लेटर लिखकर महुआ की संसद ID का लॉगइन खोलने की बात कबूली थी। इस पर महुआ ने भी शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक बयान पोस्ट कर इसका जवाब दिया था। हीरानंदानी का ये लेटर एथिक्स कमेटी के पास भी भेज दिया गया है।
हीरानंदानी का दावा- महुआ मुझसे लग्जरी आइटम्स की डिमांड किया करती थीं। मुझ पर काम करने के लिए दबाव डालती थीं, जो मैं नहीं करना चाहता, लेकिन मेरे पास कोई विकल्प नहीं था।
महुआ मोइत्रा का जवाब- दर्शन ने मेरी मांगें मान लीं क्योंकि वह मुझसे डरता था। दर्शन और उनके पिता भारत के सबसे बड़े बिजनेस ग्रुप्स में से एक हैं। UP और गुजरात में उनके प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन UP CM और PM द्वारा किया गया है। इतनी बड़ी पहुंच वाला आदमी मुझसे क्यों डरेगा।
हीरानंदानी का दावा- मोइत्रा जल्दी से अपना नाम बनाना चाहती थीं। उनके दोस्तों ने सलाह दी थी कि चर्चित होने का सबसे आसान तरीका है पीएम मोदी पर हमला करो।
महुआ मोइत्रा का जवाब- हीरानंदानी ने जो हलफनामा दिया है वो किसी ऑफिशियल लेटरहेड पर नहीं है बल्कि सादे कागज पर है। इस तरह के लेटर पर कोई साइन तभी करेगा जब उसके सिर पर बंदूक रखी गई हो।
हीरानंदानी का दावा- महुआ ने मुझसे अडाणी पर सवाल करने के लिए मदद मांगी। उन्होंने मुझसे अपनी सांसद की ईमेल आईडी शेयर की, ताकि मैं डायरेक्ट उनकी तरफ से सवाल पोस्ट कर सकूं।
महुआ मोइत्रा का जवाब- दर्शन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं की। कबूलनामे को खुद ट्वीट क्यों नहीं किया या उनकी कंपनी ने इसे सामने क्यों नहीं रखा? यदि वास्तव में उसने इसे “कबूल” कर लिया है तो वह इसे बैक चैनल लीक के माध्यम से जारी करने के बजाय आधिकारिक तौर पर जारी क्यों नहीं कर रहा है?
विश्वभारत News Website