Breaking News

रतलाम में आठ बार 10 हजार से अधिक वोटों से जीतींं भाजपा, कांग्रेस सिर्फ चार बार?

Advertisements

रतलाम में आठ बार 10 हजार से अधिक वोटों से जीतींं भाजपा, कांग्रेस सिर्फ चार बार?

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट,9822550220

Advertisements

रतलाम में हुए अब तक के 13 चुनावाें में भाजपा ने आठ, कांग्रेस ने चार और एक बार निर्दलीय ने जीत दर्ज की है। इन चुनावों में सबसे छोटी जीत का रिकार्ड कांग्रेस ने भी बनाया था।
रतलाम में आठ बार 10 हजार से अधिक वोटों से जीतींं भाजपा, कांग्रेस सिर्फ चार बार, निर्दलीयों का ऐसा रहा हाल
रतलाम में 13 बार चुनाव हुए हैं, भाजपा ने 8 और कांग्रेस ने 4 बार जीत दर्ज की है
रतलाम में अब तक 13 बार हुए चुनाव8 बार भाजपा ने दर्ज की जीतकांग्रेस ने चार बार जीता चुनाव
MP Election 2023 विवेक बाफना, रतलाम। जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर 1957 से 2023 तक हुए चुनाव में 10 हजार से अधिक मतों से जीतने में भाजपा प्रत्याशी आगे रहे हैं। जिले में अब तक 10 हजार से अधिक मतों से कुल 13 जीत हुई हैं। इनमें जनता पार्टी/भाजपा प्रत्याशी ने सर्वाधिक आठ बार जीत दर्ज कराई है तो कांग्रेस ने केवल चार बार। एक बार निर्दलीय प्रत्याशी ने भी बड़ी जीत दर्ज कराकर सभी को चौंकाया है। सबसे छोटी जीत भी कांग्रेस प्रत्याशी के नाम है।

ऐसा रहा जीत का रिकार्ड
विधानसभा चुनाव 2023 के लिए दोनों ही प्रमुख दल कांग्रेस-भाजपा से प्रत्याशियों की अधिकृत घोषणा हो गई है और प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार के साथ नामांकन दाखिल करना भी शुरू कर दिया है। जिले में 1977 के चुनाव में जनता पार्टी के प्रत्याशी ने सैलाना और आलोट सीट पर 10 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज कराई थी। पीएम नरेन्‍द्र मोदी चार नवंबर को रतलाम में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे
ताकि चुनाव जीत सकें बाद वर्ष 1985 में जावरा सीट पर कांग्रेस, 1990 में रतलाम शहर और आलोट सीट पर भाजपा, 1998 में सैलाना सीट पर कांग्रेस, 2003 में सैलाना सीट पर कांग्रेस, 2008 में रतलाम शहर सीट पर निर्दलीय और 2013 के चुनाव में रतलाम ग्रामीण, रतलाम शहर, जावरा सीट पर भाजपा, 2018 के चुनाव में रतलाम शहर सीट पर भाजपा, सैलाना सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ने बड़ी जीत दर्ज कराकर रिकार्ड बनाया है।
जब उमा भारती की खिचड़ी ने अफसरों को चिंता में डाल दिया है, पहले की पांचों सीटों में रतलाम ग्रामीण सीट पर एक बार, रतलाम शहर, सैलाना सीट पर चार-चार बार और जावरा, आलोट सीट पर दो-दो बार 10 हजार से अधिक मतों से प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कराई है। इसमें सबसे बड़ी जीत रतलाम शहर सीट से 2018 में भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप ने 43 हजार 435 मतों से दर्ज कराई है तो वर्ष 1972 में आलोट सीट पर सबसे छोटी 219 मतों की जीत कांग्रेस प्रत्याशी लीलादेवी चौधरी के नाम दर्ज है

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

मोदी का बयान : महाराष्ट्र के नगर निगमो मे महायुति की विजय!

महाराष्ट्र के नगर निगमो मे महायुति की विजय!PMमोदी ने कहा थैंक्यू   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

मुंबईत उद्धव ठाकरे आघाडीवर, तर नागपूर, पुण्यात कोण बाजी मारणार?

मुंबई,नागपूर, संभाजीनगर, पुण्यासह महाराष्ट्रातील 29 महानगरपालिका निवडणुकांसाठी गुरुवारी (ता. 15 जानेवारी) मतदान पार पडले. त्यानंतर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *