Breaking News

‘मोदी शेर है, तुमसे जो बन पड़े कर लो’? इटारसी में स्मृति इरानी ने दी चुनौती

Advertisements

‘मोदी शेर है, तुमसे जो बन पड़े कर लो’? इटारसी में स्मृति इरानी ने दी चुनोती

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट,9822550220

Advertisements

इटारसी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के इटारसी में आयोजित सभा में कहा कि यह देश के इतिहास में पहली बार हुआ है कि कोई सरकार किसानों के खातों में रुपये डाल रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छह हजार रुपये दे रहे हैं तो मध्य प्रदेश सरकार भी सहयोग दे रही है।
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के इटारसी में आयोजित सभा में कहा कि यह देश के इतिहास में पहली बार हुआ है कि कोई सरकार किसानों के खातों में रुपये डाल रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छह हजार रुपये दे रहे हैं, तो मध्य प्रदेश सरकार भी सहयोग दे रही है।

उन्होंने कहा कि इससे पहले किसानों को कर्ज माफी कराने के लिए कांग्रेस के सामने हाथ जोड़ना पड़ता था। देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त का अनाज देने की योजना को पांच वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। अब कांग्रेस कहती है कि मुफ्त राशन की योजना बंद नहीं की तो हम मोदी के खिलाफ केस करेंगे।
भाजपा कल जारी कर सकती है अपना घोषणा पत्र, रोजगार की गारंटी समेत इन मुद्दे पर फोकस होगा।
गरीब को राशन देना बंद नहीं करेंगे- स्मृति ईरानी
केंद्रीय मंत्री ने कहा, “मैं कहना चाहती हूं, अरे मोदी शेर है, तुमसे जो बन पड़े कर लो। गरीब को राशन देना बंद नहीं करेंगे।” ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी कभी वचन नहीं निभाते हैं। 10 दिन में किसान का कर्ज माफ नहीं करने पर मुख्यमंत्री बदलने को कह गए थे, कमनल नाथ ने मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री रहते 15 महीने में भी कर्ज माफी नहीं किया।
कमल नाथ सरकार ने रोक लिया पैसा- ईरानी
उन्होंने आगे कहा कि केंद्र ने प्रधानमंत्री आवास का पैसा भेजा, जो कमल नाथ सरकार ने रोक लिया। गरीबों को रुपये नहीं दिए तो उनके आवास अधूरे रह गए, फिर भाजपा सरकार आई तो रुपये भेज कर आवास बनने शुरू हुए

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

SDM निलंबित, इस आदेश को लेकर गिरी गाज 

SDM निलंबित, इस आदेश को लेकर गिरी गाज टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   देवास। मध्य …

झगडालू पत्नी के खिलाफ कानूनी शिकायत का अधिकार, प्रक्रिया

झगडालू पत्नी के खिलाफ कानूनी शिकायत का अधिकार, प्रक्रिया टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *