Breaking News

MP के 5.60 करोड़ में से 76% मतदाताओं ने चुनली सरकार? फैसले के लिए 15 दिन का इंतजार

Advertisements

म•प्र•के 5.60 करोड़ में से 76% मतदाताओं ने चुन ली सरकार? फैसला के लिए 15 दिन का इंतजार

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में शुक्रवार को सभी 230 सीटों पर मतदान किया गया है। डिजिटल मीडिया- मीडिया-विश्व भारत पोर्टल न्यूज चैनल के सर्वेक्षण के अनुसार इसमें कुछ घटनाओं को छोड़कर बाकी जगह मतदान शांतिपूर्ण रहा है मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल को छोडकर पूर्वी, पश्चिमी और उत्तरी मध्यप्रदेश के अधिकांश विधान सभा क्षेत्रों में शिवराज सिंह चौहान के नाम से मतदाता जनता-जनार्दन के मुखमंडण्ल मे कुछ नाराजगी महसूस की गई? परंतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यप्रणालियों के संबंध में जनने तमाम मतदाताओं मे गजब की खुशियां और समर्थन भरा माहौल देखा गया है। उसी प्रकार राजधानी भोपाल और दक्षिणी मध्यप्रदेश के विधानसभा परिक्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों को 35% से 45% मतदान मिला होगा। यानी दोनो राष्ट्रीय पार्टी के संबंध में मिलीजुली प्रतिक्रियाओं का माहोल रहा है। बतादें कि मुश्लिम वहुल्य इलाकों मे कांग्रेस उम्मीदवारों को अच्छा- खासा समर्थन प्राप्त हुआ है।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को कुछ घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा। प्रदेश की 5.60 करोड़ में से 76 % से अधिक मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया। प्रदेश में रात 11 बजे तक 76.17 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। हालांकि अभी चुनाव आयोग की तरफ से फाइनल आकड़ा जारी नहीं हुआ है। इसका कारण दूरदराज के पोलिंग बूथ की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। प्रदेश में 2018 में 75 प्रतिशत मतदान हुआ था। आयोग की तरफ से बताया गया कि शाम 6 बजे के बाद भी कई जगह मतदान जारी था। दरअसल कई लोग कतारों में लग कर मतदान का इंतजार कर रहे थे। प्रदेश में 64626 से अधिक पोलिंग बूथ पर मतदान हुआ। इसमें 252 और एक थर्ड जेंडर समेत 2533 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।
शायंकाल 5 बजे के आकड़े के अनुसार
वहीं, भोपाल में शाम 5 बजे तक 59.19 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा इंदौर में 64.95 प्रतिशत, जबलपुर में 66.24 प्रतिशत और ग्वालियर में 61.64 फीसदी मतदान हुआ। इसके अलावा अनुपपूर में 74.85 प्रतिशत, अशोक नगर में 69.13 प्रतिशत, बालाघाट में 79.78 प्रतिशत, बड़वानी में 70.36 प्रतिशत, बैतूल में 73.96 प्रतिशत, भिंड में 58.41 प्रतिशत, भोपाल में 59.19 प्रतिशत, बुरहानपुर में 72.64 प्रतिशत, छतरपुर में 66.37 प्रतिशत, छिंदवाड़ा में 78.85 प्रतिशत, दमोह में 73.83 प्रतिशत, दतिया में 69.66 प्रतिशत, देवास में 76.42 प्रतिशत, धार में 72.35 प्रतिशत, डिंडोरी में 78.30 प्रतिशत, गुना में 74.98 प्रतिशत, हरदा में 74.20 प्रतिशत, झाबुआ में 73.10 प्रतिशत, कटनी में 69.03 प्रतिशत, खंडवा में 69.99 प्रतिशत, खरगोन में 75.54 प्रतिशत, मंडला में 71.52 प्रतिशत, मंदसौर में 78.07 प्रतिशत, मुरैना में 64.76 प्रतिशत, नर्मदापुरम में 76.97 प्रतिशत, नरसिंहपुर में 77.44 प्रतिशत, नीमच में 81.19 प्रतिशत, निवाड़ी में 77.33 प्रतिशत, पन्ना में 69.41 प्रतिशत, रायसेन में 73.13 प्रतिशत, राजगढ़ में 80.34 प्रतिशत, रतलाम में 80.02 प्रतिशत, रीवा में 64.45 प्रतिशत, सागर में 70.44 प्रतिशत, सतना में 66.52 प्रतिशत, सीहोर में 71.57 प्रतिशत, सिवनी में 80.39 प्रतिशत, शहडोल में 75.03 प्रतिशत, शाजापुर में 80.95 प्रतिशत, श्योपुर में 77.33 प्रतिशत, शिवपुरी में 71.33 प्रतिशत, सीधी में 64.54 प्रतिशत, सिंगरौली में 72.20 प्रतिशत, टीकमगढ़ में 68.09 प्रतिशत, उज्जैन में 73.37 प्रतिशत, उमरिया में 74.22 प्रतिशत, विदिशा में 75.55 प्रतिशत मतदान हुआ।
ऐसे बढ़ा मतदान प्रतिशत: सुबह 9 बजे- प्रदेश में 11.13 फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा राजगढ़ में 16.9 फीसदी मतदान हुआ। इंदौर में मतदान प्रतिशत सबसे कम 6.94 फीसदी रहा।
दोपहर 11 बजे- प्रदेश में 27.62 फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा नीमच में 34.75% और भोपाल में सबसे कम 19.30% मतदान।
दोपहर 1 बजे- प्रदेश में 45.40 फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा बालाघाट में 54.47% और भोपाल में सबसे कम 32.83 फीसदी रहा।
दोपहर 3 बजे- प्रदेश में 60.52 फीसदी मतदान हुआ। सबसे ज्यादा शाजापुर में 70.27% और भोपाल में सबसे कम 45.34 फीसदी रहा।
शाम 5 बजे तक 71.11 फीसदी मतदान, आगर मालवा में 82% सबसे ज्यादा, अलीराजपुर में 56.24% सबसे कम रहा है। पूर्व सीएम कमलनाथ के ग्रह जिला छिन्दवाडा जिला की 7 विधान सभा सीटों में कांग्रेस को 4 सीट तथा भाजपा को 3 सीटें हासिल हो सकती हैं? सिवनी जिला की सभी विधानसभा में भाजपा की विजय,जबलपुर जिला की 2 विधान सभा सीट को छोडकर सभी सीटों में भाजपा जीत हांसिल करेगी? सतना और रींवा मे भाजपा उम्मीदवारो का माहौल अग्रगण्य रहे हैं।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

मोदी का बयान : महाराष्ट्र के नगर निगमो मे महायुति की विजय!

महाराष्ट्र के नगर निगमो मे महायुति की विजय!PMमोदी ने कहा थैंक्यू   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

मुंबईत उद्धव ठाकरे आघाडीवर, तर नागपूर, पुण्यात कोण बाजी मारणार?

मुंबई,नागपूर, संभाजीनगर, पुण्यासह महाराष्ट्रातील 29 महानगरपालिका निवडणुकांसाठी गुरुवारी (ता. 15 जानेवारी) मतदान पार पडले. त्यानंतर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *