Breaking News

छत्तीसगढ़ मतदान : अब तक 68.15% फीसदी पड़े वोट

Advertisements

छत्तीसगढ़ मतदान : अब तक 68.15% फीसदी पड़े वोट

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक

Advertisements

रायपुर। छत्तीसगढ़ की 70 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है। सभी सीटों पर शाम 5 बजे तक वोट डाले गए। दूसरे चरण के मतदान में दोपहर एक बजे तक छत्तीसगढ़ में 37.87% मतदान दर्ज किया गया।

हर जगह एकतरफा माहौल: बघेल

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि हर जगह से अच्छी खबरें आ रही हैं। लोग पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं और अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। जो लोग घर पर हैं मैं उनसे वोट डालने की अपील करता हूं। हर जगह एकतरफा माहौल है। भरोसा कांग्रेस पर है।

ईवीएम मशीन में आई तकनीकी खराबी

मुंगेली में भाजपा प्रत्याशी पुन्नूलाल मोहले के गृहग्राम में ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी आ गई। दशरंगपुर गांव के 200 नंबर मतदान केंद्र का मामला है। निर्वाचन आयोग की टेक्निकल टीम ने दुरुस्त किया। कुछ देर के लिए वोटिंग कार्य प्रभावित हुआ। मशीन में सुधार के बाद अब वोटिंग चल रही है। जनता कांगेस जोगी और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े

मुंगेली के लोरमी के बूथ क्रमांक 92, 93 में 100 मीटर के दायरे में प्रचार करने को लेकर दो दलों के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। जनता कांगेस जोगी के प्रत्याशी सागर सिंह ने भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा मतदाताओं के सहयोग के लिए लगाए टेंट और डमी वोटिंग माशिन के मॉडल का विरोध किया। जिसमें विवाद की स्थिति पैदा हो गई। वहीं घटना स्थल पर भाजपा प्रत्याशी अरुण साव भी पहुंच गए। विवाद को बढ़ते देख तत्काल एसडीएम और निर्वाचन अधिकारी पार्वती पटेल ने घटना स्थल पहुंचकर मामले को संभाला।

बिलासपुर में दोपहर एक बजे तक मतदान प्रतिशत

बिल्हा में सर्वाधिक 35.67 प्रतिशत मतदान हुआ

बेलतरा में सबसे कम 23.21 प्रतिशत हुआ मतदान

बिलासपुर में 24.47% लोगों ने किया मताधिकार का प्रयोग

कोटा में 27.90% पड़ चुके हैं वोट

मस्तूरी में 31.20% मतदाताओं ने डाले वोट

तखतपुर क्षेत्र में 33.57% लोगों ने दिया वोट

वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने किया मतदान

वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने मौदहापारा के दुर्गा कॉलेज में किया मतदान किया। कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप जुनेजा का समर्थन किया।

भाजपा को मिल रहा महिलाओं का आशीर्वाद: रमन सिंह

पूर्व सीएम और भाजपा नेता रमन सिंह ने कहा कि इस वोटिंग में एक अहम बात जो देखने को मिल रही है वो ये कि महिलाओं की लंबी कतार है और निश्चित रूप से, महिलाओं की इस लंबी कतार ने भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया है। मैं सभी मतदाताओं से अपील करूंगा कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

रायपुर की सात विधानसभा सीटों पर वोटिंग प्रतिशत

रायपुर की सात विधानसभा सीटों पर एक बजे तक 32.37 प्रतिशत मतदान हो चुका है। मतदाता मतदान करने पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं।

आरंग में 37.30 %

अभनपुर में 35.57%

धरसीवां में 36.92 %

रायपुर उत्तर में 32.20%

रायपुर दक्षिण में 31.13%

रायपुर पश्चिम में 30.31%

रायपुर ग्रामीण में 28.80%

सूरजपुर जिले की तीन विधानसभा में दोपहर एक बजे तक का वोटिंग प्रतिशत

भटगांव विधानसभा में 45.21%

प्रतापपुर विधानसभा में 43.70%

प्रेम नगर विधानसभा में 45.14%

सक्ती जिले में दोपहर एक बजे तक मतदान प्रतिशत

सक्ती विधानसभा- 34.76% प्रतिशत

जैजैपुर विधानसभा- 31.09 प्रतिशत

चंद्रपुर विधानसभा- 30.00 प्रतिशत

जांजगीर-चांपा में दोपहर एक बजे तक मतदान प्रतिशत

अकलतरा विधानसभा- 37.16 प्रतिशत

जांजगीर-चांपा विधानसभा- 36.58प्रतिशत

पामगढ़ विधानसभा- 29.98 प्रतिशत

 

बेमेतरा जिले में दोपहर एक बजे तक मतदान प्रतिशत

बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र – 38.81%

साजा विधानसभा क्षेत्र – 34.40%

नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र – 36.81%

ओवरऑल जिले का प्रतिशत – 36.67%

 

भाजपा प्रत्याशी ने किया मतदान

भटगांव विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने मत का उपयोग किया।

 

सरगुजा जिले की तीन विधानसभा में एक बजे तक का वोटिंग प्रतिशत

अंबिकापुर विधानसभा में 40.23%

लुंड्रा विधानसभा में 44%

सीतापुर विधानसभा में 39.18%

मुंगेली जिले में एक बजे तक मतदान का प्रतिशत

मुंगेली- 33.92%

लोरमी:- 39.25%

बिल्हा- (118 पोलिंग बूथ):- 35 %

दुर्ग जिले की छह विधानसभा में एक बजे तक वोटिंग प्रतिशत

जिले का वेटिंग प्रतिशत -37.4%

अहिवारा -39.89%

भिलाई नगर -34.06%

दुर्ग शहर -32.09%

दुर्ग ग्रामीण -39.55%

पाटन -42.96%

वैशाली नगर -33.43%

नक्सलवाद प्रभावित परिक्षेत्र मे तगडा पुलिस बंदोबस्त के बीच चुनाव हुए। मतदाता जनता-जनार्दन ने माना कि इतिहास में इस मर्तबा ी के साथ लोगों ने निर्भीक होकर अपना मताधिकार का उपयोग किया है।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

SDM निलंबित, इस आदेश को लेकर गिरी गाज 

SDM निलंबित, इस आदेश को लेकर गिरी गाज टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   देवास। मध्य …

झगडालू पत्नी के खिलाफ कानूनी शिकायत का अधिकार, प्रक्रिया

झगडालू पत्नी के खिलाफ कानूनी शिकायत का अधिकार, प्रक्रिया टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   नई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *