छिन्दवाडा में बिजली गिरने से स्ट्रांग रूम के CCTV कैमरे बन्द! अंधेरे की आड में खेला? नकुलनाथ ने की चर्चा
टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट
छिंदवाड़ा। गत 13 मई दोपहर को छिन्दवाडा के स्ट्रॉन्ग रूमकी एलईडी स्क्रीन आधा घंटे बंद रही। इस बीच एवीएम मशीन मे तकनीकि खेला बतौर हेराफेरी होने की संभावना व्यक्त की जा रही है?
छिंदवाड़ा लोकसभा में 19 अप्रैल को हुए निर्वाचन की ईवीएम मशीन के लिए पीजी कॉलेज में स्ट्रॉन्ग रूम बनाया गया है।13 मई दोपहर को आकाशीय बिजली गिरने की वजह से स्ट्रॉन्ग रूम की 3 विधान सभा की एलईडी स्क्रीन अचानक बंद हो गई। पार्टी प्रतिनिधियों द्वारा सूचना दिए जाने पर उपजिला निर्वाचन अधिकारी के.सी. बोपचे पहुंचे।
बताया जाता है कि आकस्मिक तूफानी हवा पानी और बादल की गरजना के मद्देनजर पहले से यहां जनरेटर की व्यवस्था क्यों नही की गई थी? यह भी गहन जांच- पड़ताल का विषय है?
हालकि DM कार्यालय के तत्संबंधित अधिकारियों ने आधे घन्टे पश्चात इस
तकनीकी समस्या को ठीक कराया। परंतु इस बीच स्ट्रांग रूम मे रखी एवीएम मशीनों मे तकनीकि हेराफेरी की संभावनाओं से इकार नहीं किया जा सकता है ?आकाशीय बिजली गिरने या कृत्रिम बारिश और डायनामेट का धमाका से CCTV सीसीटीवी कैमरों में तकनीकी गड़बड़ी पैदा हूई थी? गहन चिंता का विषय है। छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र के पांढुरना,जुन्नारदेव और छिंदवाड़ा विधान सभा की स्क्रीन करीब आधा घंटे बंद रही।
लोकसभा क्षेत्र छिंदवाड़ा की 7 विधान सभाओं की ईवीएम का स्ट्रॉन्ग रूम पीजी कॉलेज में बनाया गया है जिसमें 3 लेयर सुरक्षा व्यवस्था,सीसीटीवी कैमरे द्वारा लगातार देखरेख की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से 24घंटे एलईडी स्क्रीन में विधानसभा वार प्रसारण किया जा रहा है। छिंदवाड़ा की 7 विधान सभा की एलईडी स्क्रीन पर राजनैतिक पार्टी के अधिकृत प्रतिनिधी 24 घंटे मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी के चुनाव अभिकर्ता अलकेश लांबा ने बताया कि आज आकाशीय बिजली गिरने की वजह से सीसीटीवी कैमरे में तकनीकी खराबी आने की वजह से एलईडी स्क्रीन में अचानक प्रसारण बंद हो गया था।जिससे 3 विधान सभा की एलईडी स्क्रीन में आधा घंटे प्रसारण प्रभावित हुआ। सूचना पर निर्वाचन अधिकारियों ने व्यवस्था बहाल कराई। वही कांग्रेस के अभिकर्ता खलील मंसूरी ने बताया कि आकाशीय बिजली की वजह से 3 विधान सभा क्षेत्र की एलईडी स्क्रीन आधा घंटे बंद रही। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा तकनीकी समस्या का ठीक करवा दी गई है।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी के सी बोपचे ने बताया कि आकाशीय बिजली की वजह से तकनीकी खराबी आने के कारण एलइडी स्क्रीन बंद हो गई थी जिसे ठीक करवा लिया गया है।
जब इस विषय की जानकारी छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी नकुलनाथ को मिली तो उन्होंने उपजिला निर्वाचन अधिकारी के.सी.बोपचे से फोन पर चर्चा की।समस्या के विषय मे जानकारी लेने के बाद शीघ्र निराकरण के लिए कहा।
मनोविज्ञान विशेषज्ञों की माने तो इस कथित आकाशीय गाज गिरने की खबर से कांग्रेस उम्मीदवार नकुलनाथ समर्थकों मे मायूसी छायी हूई है? वहीं उनके प्रतिद्धवी उम्मीदवारों के चेहरे खिलखिलाहट देखा जा सकता है? इस संबंध मे तर्कसंगत सूत्रों का मानना है कि कमलनाथ का कथित भाजपा मे शामिल नहीं होने का नतीजा आकाशीय गाज गिराने की साजिश को अंजाम दिया जा सकता है?
विश्वभारत News Website