Breaking News
Oplus_0

जानिए आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में किसकी बनेगी सरकार?

Advertisements

जानिए आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में किसकी बनेगी सरकार?

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

मुंबई। आल इंडिया आर्गनाइजेशन के सर्वेक्षण के अनुसार महाराष्ट्र राज्य मे आगामी विधान सभा चुनाव में महायुति और महाविकास आघाडी को मिलेगी कितनी सीटें जानिए
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों में 9 सीटें जीतने के बाद सत्तारूढ़ महायुति ने विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने की हुंकार भरी है। लोकसभा चुनाव के नतीजों ने महाराष्ट्र पर कितना प्रभाव डाला है? इसको लेकर जून आखिर में एक सर्वे हुआ था। इसमें पूछा गया था कि महायुति और महाविकास आघाडी में किसे चुनेंगे?
महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में अब सिर्फ तीन महीने बाकी
ताजा सर्वे में सत्तारूढ़ महायुति को लग रहा है बड़ा झटका
महाविकास आघाडी को मिल रही है महायुति से बड़ी बढ़त
महाराष्ट्र राज्य विधानसभा में कुल सीटों की संख्या 288 है लोकसभा चुनावों के बाद महराष्ट्र में विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी शुरू हो गई है। चुनावों को देखते हुए सत्ता महायुति सरकार ने लोकलुभावन बजट पेश किया है। इसमें महिलाओं को 1500 रुपये प्रति महीने से लेकर किसानों और युवाओं के लिए बड़े ऐलान किए गए हैं लेकिन महाराष्ट्र में अगर अभी चुनाव हो जाएंगे तो क्या महायुति सरकार लौट पाएगी या फिर नहीं? लोकसभा चुनावों के बाद महाराष्ट्र में किस तरह की तस्वीर का निर्माण हो रहा है? इन सवालों को लेकर राज्य के वरिष्ट्र सेफोलॉजिस्ट और राजनीतिक विश्लेषक दयानंद नेने ने एक सर्वे किया है। यह सर्वे जून (20 से 25 जून) के आखिरी में किया गया है। इसमें उन्होंने महाराष्ट्र की बड़ी पिक्चर की जिक्र करते हुए अनुमान व्यक्त किया है।
100 दिनों बाद होने हैं चुनाव
अपने सर्वे को लेकर दयानंद नेने कहते हैं कि सर्वे में महाराष्ट्र की मौजूदा तस्वीर समाने आई है। आगे 100 दिन क्या होगा? इसको लेकर कुछ नहीं कहा जाता है आज की स्थिति में महाविकास आघाडी (एमवीए) आगे है। महायुति की सरकार जाती दिख रही है। नेने कहते हैं इस साल जनवरी में जब राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी तब ऐसा नहीं लग रहा था कि महाराष्ट्र में महायुति लोकसभा चुनावों में बुरी तरह हारेगा, लेकिन इसका उलटा हुआ। महाविकास आघाडी को 30 सीटें मिली और महायुति को 17 सीटें मिल पाईं। 1 सीट अन्य को चली गई।
क्या है महाराष्ट्र का मूड?
नेने कहते हैं कि सर्वे में मुख्य सवाल था कि अगर आ चुनाव हो जाए तो किसे वोट करेंगे? इसमें दो ही विकल्प थे। महायुति और महाविकास आघाडी। इस सर्वे में यह 154 सीटों पर महाविकास आघाडी (अतरिक्त सीटों अन्य को) के जीतने का अनुमान सामने आया है। 121 सीटें महायुति के खाते में जा सकती हैं।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   चेन्नई। …

सुनेत्रा पवार यांचं उपमुख्यमंत्री पद धोक्यात!

उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार यांच्या विमान अपघाती निधनानंतर राष्ट्रवादी काँग्रेसमध्ये अत्यंत नाट्यमय घडामोडी घडत आहेत. निवडणूक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *