Breaking News

नारायण राणे का राज ठाकरे पर बड़ा बयान

Advertisements

नारायण राणे का राज ठाकरे पर बड़ा बयान

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

मुंबई । महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे के 250 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर नारायण राणे ने कहा कि मैं कोई भविष्य वक्ता नहीं हूं. वो जितनी भी सीट पर चुनाव लड़वाना चाहते हैं, इसके लिए शुभकामनाएं हैं.

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता नारायण राणे ने शुक्रवार (26 जुलाई) को आगामी विधानसभा चुनाव समेत कई मसलों को लेकर अपनी बात रखी. MNS प्रमुख राज ठाकरे ने फैसला किया है कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ेगी. इस पर बीजेपी सांसद नारायण राणे ने प्रतिक्रिया दी है.राज ठाकरे के 250 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर नारायण राणे ने कहा, ”मैं कोई भविष्य वक्ता नहीं हूं. राज ठाकरे जितनी भी सीट पर चुनाव लड़वाना चाहते हैं, इसके लिए उनको मेरी तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं हैं.

उन्होंने आगे कहा, ”जैसे जैसे चुनाव नजदीक आएंगे, देखिए क्या होता है. धीरे-धीरे सीटें कम हो जाएंगी. एडजस्टमेंट भी हो सकता है, चुनाव नजदीक आने दीजिए. युति करना है कि नहीं, इस बाबत हमारे वरिष्ठ नेता ही निर्णय लेंगे.”

नारायण राणे ने कहा कि कल ही हमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक अहम बैठक हुई है. जो भी बाते हुई हैं, उसको लेकर हमारी तैयारी चल रही है. मजाकिया लहजे में नारायण राणे ने कहा, ”मेरा मानना है कि महाराष्ट्र की 288 सीटों पर बीजेपी को अकेले चुनाव लड़ना चाहिए, लेकिन इस बारे में हमारे वरिष्ठ नेता ही आखिरी निर्णय लेंगे.”

नारायण राणे ने राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे पर क्या कहा?

नारायण राणे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ”उनका ज्ञान बहुत कम है, इसलिए बिना ज्ञान और जानकारी के वो बोलते हैं.” उन्होंने उद्धव ठाकरे के जन्म दिन को लेकर हार्दिक बधाई देते हुए कहा, ”उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो. उन्हें मेरी सुभेक्षा है, वो जो भी बयान दें, ठीक तरह से दें और जो भी बोले अच्छा बोलें.”

महाराष्ट्र में बारिश को लेकर राणे की प्रतिक्रिया

महाराष्ट्र में हुई भरी बारिश पर भी राणे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, ”देखिए महाराष्ट्र में जो भी बारिश हुई है, उस तरह की बारिश राज्य में सैकड़ों मिलीमीटर तक की बारिश हमेशा होती है. ये कोई नई बात नहीं है. जो बारिश हुई है, उसको लेकर विपक्ष का काम ही है, हमेशा कुछ ना कुछ बोलना. जानबूझकर विरोध और राजनीति करना उनका काम है

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

RSS की रणनीति : पश्चिम बंगाल मे मिली बीजेपी को बड़ी जीत

RSS की वो रणनीति : पश्चिम बंगाल मे मिली बीजेपी को बड़ी जीत टेकचंद्र शास्त्री: …

सत्ता की दहलीज पर तामिलनाडु CM की रेस में अभिनेता विजय

सत्ता की दहलीज पर तामिलनाडु CM की रेस में अभिनेता विजय टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220 चैन्नई। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *