Breaking News

पूर्व सीएम ठाकरे ने CM शिंदे की फोटो पर जूते मारा! संजय निरुपम भडके

Advertisements

पूर्व सीएम ठाकरे ने CM शिंदे की फोटो पर जूते मारा! संजय निरुपम भडके ?

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

मुंबई । CM एकनाथ शिंदे की तस्वीर पर पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने जूते मारा तो पूर्व सांसद संजय निरुपम भडक उठे और बोले- ‘इसे नीचता कहते है? पूर्व सांसद संजय निरुपम ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा है कि विरोधी पक्ष को विरोध प्रदर्शित करने का संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकार है पर निकृष्ट हरकत करने का नहीं.

महाराष्ट्र में शिवसेना के नेता संजय निरुपम ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है. संजय निरुपम ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री की करतूत देखिए, संविधान की शपथ लेकर मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री के प्रतिष्ठित पद पर कार्यरत नेताओं की तस्वीरों पर जूते मार रहे हैं. यह सुसंस्कृत महाराष्ट्र की परंपरा नहीं है.हालकि फोटो पर जूता मारने से CM एकनाथ शिंदे को कोई फर्क नहीं पडने वाला है?

संजय निरुपम ने आगे लिखा, “विरोधी पक्ष को विरोध प्रदर्शित करने का संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकार है पर निकृष्ट हरकत करने का नहीं. कांग्रेस भी कितनी असभ्य हो गई है, तस्वीर में दिख रहा है. क्या यही है उनकी मुहब्बत की दुकान? इस नीचता के लिए महाराष्ट्र का सभ्य समाज इन्हें कभी माफ नहीं करेगा. दरअसल मे उद्धव ठाकरे ने CM शिंदे की तस्वीर पर मारा? परंतु वह अचानक पूर्व सांसद संजय निरुपम को लग गया?इसलिए वे चिड़ गए?

संजय निरुपम ने छह दिन पहले मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और जमीयत उल्मा के नेताओं द्वारा उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर शिवसेना यूबीटी की ओर से मुस्लिम उम्मीदवारों को भी टिकट देने की मांग करने पर तंज कसा था. उन्होंने कहा था कि शिवसेना यूबीटी मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दे. मैं इस मांग का समर्थन करता हूं.

उन्होंने ये भी कहा था कि शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवारों की सूची में 50 फीसदी से ज्यादा मुस्लिम उम्मीदवार होने ही चाहिए, क्योंकि लोकसभा चुनावों में अगर मुस्लिम वोट नहीं देते तो शिवसेना (यूबीटी) का एक भी उम्मीदवार नहीं जीत पाता. विधानसभा चुनावों में भी ऐसा ही होगा. शिवसेना यूबीटी ने हिंदुत्व को तिलांजलि दे दी है.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   चेन्नई। …

सुनेत्रा पवार यांचं उपमुख्यमंत्री पद धोक्यात!

उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार यांच्या विमान अपघाती निधनानंतर राष्ट्रवादी काँग्रेसमध्ये अत्यंत नाट्यमय घडामोडी घडत आहेत. निवडणूक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *