Breaking News

BJP लोकसभा में हुई गलती विधानसभा में नहीं दोहराएगी

Advertisements

BJP लोकसभा में हुई गलती विधानसभा में नहीं दोहराएगी

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

मुंबई । महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर महायुति के सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे को लेकर मंथन अभी भी जारी है. इस बीच डिप्टी सीएम फडणवीस और चन्द्रशेखर बावनकुले ने प्रतिक्रिया दी है.

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल काफी बढ़ी हुई है. इस बीच डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता देवेन्द्र फडणवीस ने महायुति में सीट शेयरिंग को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. पुणे में सोमवार (16 सितंबर) को मीडिया से बातचीत में उन्होंने दावा करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ महायुति सहयोगियों के बीच सीटों के बंटवारे को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा.

महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने भी इस बात पर जोर दिया. चुनाव पूर्व व्यवस्था पर अपनी टिप्पणी के साथ उन्होंने कहा, ”सीटों के बंटवारे पर सत्तारूढ़ गठबंधन के फॉर्मूले को (288) विधानसभा क्षेत्रों में से लगभग 70-80 फीसदी तक अंतिम रूप दे दिया गया है. उन्होंने कहा कि और समझौते को विपक्षी महाविकास अघाड़ी (एमवीए) से पहले ही फाइनल कर लिया जाएगा.”

उम्मीदवार की जीत सबसे अहम मानदंड- बावनकुले

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक बावनकुले ने आगे कहा, ”मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (शिवसेना), देवेंद्र फडणवीस (बीजेपी) और प्रफुल्ल पटेल (एनसीपी) के बीच हाल ही में बैठक का नतीजा यह निकला कि उम्मीदवार की जीत सबसे महत्वपूर्ण मानदंड थी. इस बीच, शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना से ताल्लुक रखने वाले उद्योग मंत्री उदय सामंत ने कहा, ”एनडीए (राज्य में महायुति) के सभी तीन नेता महाराष्ट्र की राजनीतिक स्थिति से अच्छी तरह वाकिफ हैं.”

उम्मीदवारों की घोषणा में नहीं होगी देरी- शिवसेना

उन्होंने ये भी कहा कि कुछ उम्मीदवारों की घोषणा बहुत देर से करने की गलती (जैसा कि राज्य में लोकसभा चुनाव के दौरान हुआ था) इस बार नहीं दोहराई जाएगी. हमने 75 प्रतिशत से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए सीट-बंटवारे का फॉर्मूला पूरा कर लिया है.

महायुति में सीट शेयरिंग को लेकर क्या बोले छगन भुजबल

हालांकि, कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ एनसीपी नेता छगन भुजबल ने सीटों के आवंटन पर महायुति के सीट शेयरिंग समझौते पर पहुंचने को लेकर कहा कि उन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं है. भुजबल ने जोर देकर कहा, ‘मुझे तीनों पार्टियों के बीच सीट-बंटवारे के फॉर्मूले पर अपडेट की जानकारी नहीं है, लेकिन हमने (एनसीपी) चुनाव लड़ने के लिए लगभग 80 सीटों की मांग की है.

महाराष्ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं. वर्तमान विधानसभा में, बीजेपी 103 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है. शिव सेना 40, एनसीपी 41, कांग्रेस 40, शिव सेना (यूबीटी) 15, शरद पवार की पार्टी एनसपी (सपा) 13 और अन्य 29. कुछ सीटें खाली हैं. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नवंबर में होने की संभावना है

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

RSS की रणनीति : पश्चिम बंगाल मे मिली बीजेपी को बड़ी जीत

RSS की वो रणनीति : पश्चिम बंगाल मे मिली बीजेपी को बड़ी जीत टेकचंद्र शास्त्री: …

सत्ता की दहलीज पर तामिलनाडु CM की रेस में अभिनेता विजय

सत्ता की दहलीज पर तामिलनाडु CM की रेस में अभिनेता विजय टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220 चैन्नई। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *