Breaking News

निर्माण श्रमिक को ई-स्कूटर में अनुदान सहायता योजना का लाभ

Advertisements

निर्माण श्रमिक को ई-स्कूटर में अनुदान सहायता योजना का लाभ

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

छिंदवाड़ा।म०प्र० भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल भोपाल के राजपत्र दिनांक 14 जून 2024 के माध्यम से निर्माण श्रमिको हेतु ई-स्कूटर में अनुदान सहायता योजना प्रदेश में दिनांक 19/06/2024 से चलाई जा रही है। जिसके अंतर्गत छिंदवाडा जिले में निर्माण श्रमिक उमेश चंद्रवंशी पंजीयन कमांक UC921644 निवासी सत्यम् शिवम् कालोनी कुकडा जगत छिंदवाडा है। उक्त हितग्राही के द्वारा ई-स्कूटर बजाज चेतक स्वयं के व्यय से खरीदी गई थी, एवम् उमेश चंद्रवंशी निर्माण श्रमिक के रूप में पंजीकृत होने के कारण उन्हे म०प्र० भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की ई-स्कूटर योजना में पात्र पाये जाने पर 40,000/- रू० की अनुदान सहायता योजना श्रम पदाधिकारी छिंदवाडा के द्वारा स्वीकृत की गई, जिसका वितरण आज संसाद छिंदवाडा पाढुंर्णा क्षेत्र के माननीय विवेक बंटी साहू एवं कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह के हस्ते चाबी प्रदाय की गई, जिले के सभी निर्माण श्रमिको हेतु उक्त योजना प्रभावशील है।

जो भी निर्माण श्रमिक 5 वर्ष से म०प्र० भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण का हितग्राही है एवं निर्माण श्रमिक का कार्य कर रहा है। यदि उसके द्वारा योजना के अंतर्गत विधिवत् ई-स्कूटर कय किया जाता है तो उसे 40,000/- रू0 का अनुदान म०प्र० भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल से पात्रतानुसार भुगतान किया जावेगा।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

मां वैनगंगा परिक्रमा यात्रा से लौटे शिवशक्ति उपासक भक्तगण

मां वैनगंगा परिक्रमा यात्रा से लौटे शिवशक्ति उपासक भक्तगण टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   सिवनी। …

चरित्रहीन पर स्त्रीगमन और पर पुरुष व्यभिचरिणी के यहां जलपान वर्जित

चरित्रहीन पर स्त्रीगमन और पर पुरुष व्यभिचरिणी के यहां जलपान वर्जित टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: संयुक्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *