Breaking News

DCM फडणवीस और कांग्रेस के गुडधे में बडी टक्कर

Advertisements

DCM फडणवीस और कांग्रेस के गुडधे में बडी टक्कर

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

नागपुर। दक्षिण-पश्चिम विधान सभा चुनाव में BJP प्रत्याशी DCM देवेन्द्र फडणवीस को बहुतों से विजयी बनाने के लिए शहर के कार्यकर्ता ऐंडीचोटी का जोर लगा रहे हैं। वहीं इस विधान सभा क्षेत्र में महाविकास अघाडी समर्पित कांग्रेस प्रत्याशी प्रफुल्ल गुडधे पाटील को जिताने के लिए मविआ कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है! दक्षिण पश्चिम नागपुर विधान सभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार गुडधे और भाजपा उम्मीदवार फडणवीस में ही मुख्य टक्कर देखी जा रही है। मानो महायुति और महाविकास आघाडी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।विशेष उल्लेखनीय है कि BJP उम्मीदवार उपमुख्य मंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहुमतों से विजयी बनाने के लिए मुख्यत: RSS , विश्वहिन्दू परिषद और बजरंग दल पूरी ताकत झोंक रही है?
ज्ञातव्य है कि इस चुनाव में जातीय समीकरण जोर पकडता दिखाई दे रहा है। जैसे कि तमाम कुनवी समाज, मुश्लिम और आंबेडकरी समुदाय का झुकाव कांग्रेस उम्मीदवार प्रफुल्ल गुडधे पाटील की तरफ दिखाई देने लगा है। दक्षिण पश्चिम नागपुर विधान सभा की मतदाता जनता-जनार्दन इस मर्तबा सत्ता परिवर्तन के मूड में दिखाई दे रही है। ऐसे हालात में BJP उम्मीदवार DCM देवेन्द्र फडणवीस के समक्ष धर्मसंकट की स्थिति स्पष्ट नजर आती दिखाई दे रही है। जानकार सूत्रों की माने तो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, NCP चीफ शरदचंद्र पवार, शिव सेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे और केंद्र में कांग्रेस के प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी ने अपने अपने दलीय नेताओं और कार्यकरताओं को संदेश दिया है कि कुछ भी हो मविआ समर्पित कांग्रेस उम्मीदवार प्रफुल्ल गुडधे पाटील को विजयी बनाना होगा? बताते हैं कि पूरा वामपंथी लोगों की तबका यहां कांग्रेस को जिताने के लिए ऐंडी चोटी का जोर लगा रहा है। ऐसे में भाजपा उम्मीदवार DCM देवेन्द्र फडणवीस अपनी जीत का छक्का या BJP के किले में सेंध लगने की संभावना प्रतीत हो रही है। दरअसल में नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधान सभा सीट का समीकरण का नजारा अजीबो-गरीब नजर आने लगा है।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट काफी अहम माना जा रहा है। यहां से उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर मैदान में हैं। 2014 में नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट से जीतकर फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने थे। इस बार उनके सामने कांग्रेस के प्रफुल्ल विनोद गुडधे चुनाव मैदान में उतरे हैं।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   चेन्नई। …

सुनेत्रा पवार यांचं उपमुख्यमंत्री पद धोक्यात!

उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार यांच्या विमान अपघाती निधनानंतर राष्ट्रवादी काँग्रेसमध्ये अत्यंत नाट्यमय घडामोडी घडत आहेत. निवडणूक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *