Breaking News

नागपुर में प्रियांका गांधी के रोड शो की चर्चा जोरो पर

Advertisements

नागपुर में प्रियांका गांधी के रोड शो की चर्चा जोरो पर

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

नागपुर। महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में महाविकास आघाड़ी की जीत के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को नागपुर में जोर लगाया। उन्होंने नागपुर शहर में एक बड़ा रोड शो किया, जो पूरे महाराष्ट्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रियंका गाँधी के रोडशो के दौरान कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ताओं का आमना-सामना हो गया। प्रियंका गांधी ने बीजेपी के कार्यकर्ताओं का भी अभिवादन किया।

रोड शो के दौरान आमने सामने आए दोनों दलों के कार्यकर्ता बीजेपी कार्यकर्ताओं ने छत के ऊपर से पार्टी के झंडे लहरा रहे थे। प्रियंका गांधी ने बीजेपी के कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को महाराष्ट्र के नागपुर में बड़ा रोड शो किया। नागपुर मध्य विधानसभा क्षेत्र से जब प्रियंका गांधी को काफिला राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) के मुख्यालय के पास से गुजरा तो प्रियंका गांधी अलग अंदाज में दिखाई दीं। उन्होंने संघ मुख्यालय की तरफ एक ऊंची इमारत पर खड़े बीजेपी कार्यकर्ताओं का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। इसके चलते कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई। नागपुर में रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी का लोगों ने काफी गर्मजोशी से स्वागत किया। रोड शो में प्रियंका गांधी के साथ नागपुर मध्य से कांग्रेस के उम्मीदवार बंटी बाबा शेल्के मौजूद रहे। इस अवसर पर कांग्रेस के ।हजारों कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़कर कर हिस्सा लिया और देश की नेता कैसी हो प्रियंका गांधी जैसी हो के नारे लगाए।

बंटी शेल्के ने साझा किया वीडियो

जिस इलाके में संबंधित घटना हुई वह संघ मुख्यालय का इलाका है। इस इलाके में प्रियंका गांधी के रोड शो का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अपनी पार्टी के झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया, हालांकि प्रियंका गांधी ने उनका अभिवादन किया। नागपुर में प्रियंका गांधी ने किया रोड शो नागपुर मध्य विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस और बीजेपी के बीच मुकाबला है। यह सियासी मुकाबला कांग्रेस के बंटी शेलके और बीजेपी के प्रवीण दटके के बीच है। बाद में कांग्रेस के कैंडिडेट बंटी शेल्के ने लिखा कि देश की लोकप्रिय नेता प्रियंका गांधी ने हमारी विधानसभा मध्य नागपुर में आकर कार्यकर्ताओं और मतदाताओं में एक नया जोश भर दिया है मुझे पूरा विश्वास है कि 23 तारीख को इतिहास बदलने वाला है जनता परिवर्तन के लिए अपने कदमों को आगे बढ़ा चुकी है।

 

पुलिस को लगाना पड़ा जोर

नागपुर में संघ मुख्यालय के पास जब कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ता आमने सामने आए तो पुलिस को अलर्ट मोड में आना पड़ा। कांग्रेस के कैंडिडेट बंटी शेल्के ने बाद में रोड शो का वीडियो साझा करते हुए लिखा कि मध्य नागपूर में मोहब्बत की दुकान खोलने वाले आ गए। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। नतीजे 23 नवंबर को घाेषित होंगे। कांग्रेस राज्य में 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बीजेपी ने 149 कैंडिडेट उतारे हैं। 2019 में बीजेपी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। नागपुर की सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी में ही मुकाबला है।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद दत्ता भाऊ मेघे का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद दत्ता भाऊ मेघे का निधन   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

Former MP Datta Meghe Dies at 89 After Cardiac Arrest

Former MP Datta Meghe Dies at 89 After Cardiac Arrest Nagpur, March 22, 2026: Datta …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *