Breaking News

देवेंद्र फडणवीस के सीएम बनते ही राज ठाकरे ने किया बड़ा ऐलान

Advertisements

देवेंद्र फडणवीस के सीएम बनते ही राज ठाकरे ने किया बड़ा ऐलान

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

मुंबई। देवेंद्र फडणवीस के सीएम बनते ही राज ठाकरे ने किया बड़ा ऐलान, ‘अगले 5 सालों तक मेरी पार्टी उभरेगी। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार को बधाई दी. साथ ही अच्छे कामों में सहयोग का आश्वासन दिया है.

बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार (5 दिसंबर) को तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनके साथ शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और एनसीपी अध्यक्ष अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. इस मौके पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने तीनों नेताओं को बधाई दी.

साथ ही ऐलान किया कि एमएनएस महायुति सरकार के अच्छे फैसलों का समर्थन करेगी. राज ठाकरे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”आज मेरे मित्र और महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेंद्र फडणवीस को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई.”

उन्होंने कहा, ”वास्तव में उन्हें यह मौका 2019 में मिलना चाहिए था, लेकिन तब और बाद में 2022 में जो हुआ, उससे वो मौका चूक गए. लेकिन इस बार, मुझे आशा है कि महाराष्ट्र की जनता ने देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व को जो अविश्वसनीय बहुमत दिया है, उसका उपयोग आप इस राज्य के लिए, यहां के मराठी लोगों के लिए और मराठी भाषा और संस्कृति के लिए करेंगे.”

गलतियों से अवश्य अवगत कराएंगे- राज ठाकरे

राज ठाकरे ने आगे कहा, ”अगले 5 वर्षों तक सरकार की किसी भी अच्छी पहल का मैं और मेरी पार्टी समर्थन करेगी. लेकिन अगर हमें लगता है कि सरकार गलतियां कर रही है, भले ही विधानसभा में यह संभव न हो, तो हम विधानसभा के बाहर सरकार को उनकी गलतियों से अवश्य अवगत कराएंगे.”

उन्होंने कहा, ”मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, अजित पवार और उनके सभी भावी कैबिनेट सहयोगियों को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की ओर से शुभकामनाएं दी।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद दत्ता भाऊ मेघे का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद दत्ता भाऊ मेघे का निधन   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

Former MP Datta Meghe Dies at 89 After Cardiac Arrest

Former MP Datta Meghe Dies at 89 After Cardiac Arrest Nagpur, March 22, 2026: Datta …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *