Breaking News

पचमढ़ी में मेडिकल छात्रा की हार्ट अटैक से मौत

Advertisements

पचमढ़ी में मेडिकल छात्रा की हार्ट अटैक से मौत

Advertisements

 

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

पचमढी। भोपाल से दोस्तों के साथ पचमढ़ी घूमने आई मेडिकल छात्रा की अचानक मौत हो गई. जल्द पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तस्वीर साफ होगी कि मौत का कारण क्या है.

पचमढ़ी घूमने आई मेडिकल छात्रा की अचानक मौत हो गई भोपाल से दोस्तों के साथ पचमढ़ी घूमने आई मेडिकल छात्रा की अचानक हुई मौत से साथी सदमे में हैं. मेडिकल स्टूडेंट की सोमवार सुबह मौत की सूचना पाकर पुलिस भी जांच में जुट गई. घटना पचमढ़ी स्थित गिरिराज होटल की है. सोमवार सुबह मेडिकल की छात्रा की तबीयत बिगड़ी और उल्टियां करने लगी. इसके बाद उसे उसके साथी हॉस्पिटल ले गए. इलाज शुरू किया गया लेकिन कुछ ही देर बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

 

दोस्तों के साथ पचमढ़ी की विहंगम वादियों में घूम फिरते हुए समय बिताया था.

प्राथमिक जांच में छात्रा की मौत का कारण साइलेंट अटैक बताया जा रहा है. उसके शरीर में सिर्फ लिक्विड ही मिला. उसने कुछ भोजन नहीं किया था. पुलिस के मुताबिक भोपाल के रामाकृष्णा मेडिकल कॉलेज की छात्रा नित्या उम्र (21) पिता मदनलाल साहू की मौत की जांच जारी है. वह भोपाल के गैलेक्सी सिटी अवधपुरी की रहने वाली थी. वह अपने दोस्त मुस्कान रंधावा, तनिष्क सक्सेना और पुष्पक गंधारे के साथ 27 दिसंबर को पचमढ़ी की मनोरम्य वादियों मे घूमने के लिए आई थी.

युवाओं का दिल क्यों दे रहा धोखा, हार्ट अटैक पर अब तक का सबसे बड़ा खुलासा

इंदौर हाईकोर्ट परिसर में कार में बैठे अधिवक्ता की साइलेंट हार्ट अटैक से मौत हो गई थी.

सभी दोस्त 28 एवं 29 दिसंबर को पचमढ़ी घूमने के बाद 30 दिसंबर सोमवार को वंदे भारत ट्रेन से भोपाल लौटने वाले थे. पचमढ़ी थाना प्रभारी उमाशंकर यादव ने बताया “नित्या साहू और उसके दोस्तों ने पचमढ़ी की गिरिराज होटल में रूम बुक किया था. एक रूम में छात्रा अपनी फ्रेंड के साथ रुकी और दूसरे रूम में बॉयज रुके थे. दो दिन तक सभी ने पचमढ़ी घूमा. सोमवार सुबह उसकी तबियत बिगड़ गई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है. आशंका है कि साइलेंट अटैक से मौत हुई.” वहीं, पिपरिया अस्पताल की बीएमओ डॉ.रिचा कटकवार ने बताया “प्रथम दृष्टया छात्रा की मौत हार्ट अटैक से हुई है.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

नागपुर शहर में 65 करोड़ की जमीन का गोलमाल: दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज

नागपुर शहर में 65 करोड़ की जमीन का गोलमाल: दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज टेकचंद्र …

१४ महिन्याच्या बालकाला ‘कुलर’चा शॉक

वाढत्या उन्हाच्या तीव्रतेमुळे घरोघरी कुलरचा वापर वाढला आहे. मात्र, याच कुलरमधील विद्युत प्रवाह एका चिमुकल्यासाठी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *