Breaking News

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई : जंगली सूअर का मांस जब्त, आरोपी को जेल

Advertisements

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई : जंगली सूअर का मांस जब्त, आरोपी को जेल

Advertisements

टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220

Advertisements

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के मटिया गांव में वन विभाग की टीम ने अवैध शिकार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, 28 अक्टूबर 2025 को ग्राम मटिया निवासी गौतम पारधी पिता इंदर पारधी के घर से वन विभाग की टीम ने जंगली सूअर का करीब 50 किलोग्राम मांस बरामद किया है। इसके साथ ही मौके से एक हंसिया और एक चापट (कत्ता) भी जब्त किया गया है, जिनका उपयोग अवैध शिकार में किया गया था। इस कार्रवाई को परिक्षेत्र अधिकारी रायपुर दीपक तिवारी के निर्देश पर अंजाम दिया गया।

लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने प्रेसवार्ता लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में दी जानकारी खरोरा के सहायक परिक्षेत्र अधिकारी फेकूराम वर्मा के नेतृत्व में टीम ने दबिश दी। इस दौरान CFO महेंद्र बघेल, CFO चंद्र भवन मन्हारे, BFO सौरभ वर्मा, और प्रेम किशन वर्मा सहित खरोरा परिक्षेत्र का पूरा स्टाफ मौके पर मौजूद रहा। मौके पर बरामद मांस और उपकरणों को जब्त करने के बाद आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी को पी.ओ.आर. क्रमांक 371/01 दिनांक 29-10-2025 के तहत जेल दाखिल किया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने जंगली सूअर का अवैध शिकार कर उसका मांस घर में रखा था, जिसे बिक्री और उपभोग के लिए रखा गया था। विभाग को इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद खरोरा वन परिक्षेत्र की टीम ने तत्काल छापेमारी की और आरोपी को रंगेहाथ पकड़ा।

आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 203 लोगों को मिला लाभ वन अधिकारी दीपक तिवारी ने बताया कि रायपुर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में वन्यजीवों के अवैध शिकार की घटनाओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत एक गंभीर अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए जाएंगे। सहायक परिक्षेत्र अधिकारी फेकूराम वर्मा ने बताया कि वन विभाग लगातार गांव-गांव में जागरूकता अभियान भी चला रहा है ताकि ग्रामीणों को यह समझाया जा सके कि किसी भी वन्यजीव का शिकार करना कानूनन अपराध है। उन्होंने कहा कि विभाग की टीम सतर्क है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग की इस कार्रवाई की सराहना की है। लोगों ने कहा कि ऐसे सख्त कदमों से अवैध शिकार की घटनाओं में कमी आएगी और जंगलों का पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। वन विभाग ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं भी वन्यजीव शिकार या अवैध मांस की बिक्री की सूचना मिले तो तुरंत विभाग को सूचित करें ताकि समय रहते कार्रवाई की गई है

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, दो पुलिसकर्मी घायल

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, दो पुलिसकर्मी घायल टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220 …

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   चेन्नई। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *