Breaking News

लेडी नर्सिंग ऑफिसर ने अस्पताल को बताया ‘मंदिर’ : कलेक्टर ने बुलाकर दिया सम्मान

Advertisements

लेडी नर्सिंग ऑफिसर ने अस्पताल को बताया ‘मंदिर’ : कलेक्टर ने बुलाकर दिया सम्मान

Advertisements

टेकचंद्र शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल के सरकारी अस्पताल के नर्सिंग ऑफिसर होने के साथ गायत्री चौधरी एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर भी हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 22K से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. सोशल मीडिया बायो के अनुसार वह ‘मिस बैतूल’ में सेकंड रनर अप रह चुकी हैं और मॉडल की ख्वाहिश भी रखती हैं.

मध्य प्रदेश के अशोकनगर की नर्सिंग ऑफिसर गायत्री चौधरी इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हैं. सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर गायत्री ने एक मरीज को अपने रिश्तेदारों संग शराब पीने से रोका था. अब कलेक्टर ने अपने दफ्तर बुलाकर नर्सिंग ऑफिसर गायत्री का सम्मान किया है.

 

दरअसल, अशोकनगर जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीज देवेंद्र यादव ‎अपने रिश्तेदारों के साथ पलंग पर बैठकर शराब पी रहा था. इस दौरान मौके पर पहुंची नर्सिंग ऑफिसर गायत्री चौधरी ने उनको नशा करते रंगे हाथों पकड़ा और समझाइश दी.

अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित और साहसी नर्सिंग ऑफिसर गायत्री चौधरी ने उन लोगों को फटकार लगाते हुए कहा, ”हम लोग आपकी सेवा के लिए दिन-रात ड्यूटी करते हैं. ये अस्पताल हमारा मंदिर है और आप यहां शराब पी रहे हैं.शर्म नहीं है

स्कूल यूनिफॉर्म में शराब खरीदते दो छात्रों का वीडियो वायरल, हरकत में आया है

‘…मेरे पति को शराब पिलाकर’, पति की आत्महत्या के लिए पत्नी ने पड़ोसन को ठहराया जिम्मेदार म

बताया है

 

बीच सड़क शराबी ने राष्ट्रपति को छेड़ा, अब मेक्सिको की सरकार ने उठाया है कि

अब अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह ने नर्सिंग ऑफिसर गायत्री चौधरी को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया.

कलेक्टर ऑफिस में सम्मानित हुईं गायत्री चौधरी.

कलेक्टर ऑफिस की ओर से कहा, ”बीते 29 अक्टूबर को रात 11 बजे जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीज और उनके परिजनों को शराब का सेवन करते हुए पाया गया. इस दौरान अपनी ड्यूटी निभा रही नर्सिंग ऑफिसर गायत्री चौधरी ने अपने कार्यस्थल को मंदिर बताकर उनको ऐसा कार्य न करने की समझाइश देकर उन लोगों को शराब का सेवन करने से रोका. इस प्रकार निडर होकर गायत्री ने अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और कुशलतापूर्ण तरीके से निर्वहन किया गया. कलेक्टर ने गायत्री के इस कार्य की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

राज्यातील रस्त्यांची कामे ठप्प : कंत्राटदारांचे कामबंद आंदोलन सुरु

राज्य सरकारकडे वारंवार पाठपुरावा करुनही शासकीय कामांची दीड वर्ष झाली तरी थकीत दयेके मिळत नसल्याने …

कंत्राटदार ७ एप्रिलपासून कामबंद करणार : फडणवीस सरकारवर रोष

जिल्हा पातळीवर केलेल्या शासकीय कामांची देयके गेली १६ महिने मिळत नसल्याने राज्यातील शासकीय कंत्राटदारांनी ७ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *