Breaking News

स्कूटी पर सवार ढाबे पर पराठे खाने गए थे : लौटते समय दुर्घटना में मौत 

Advertisements

स्कूटी पर सवार ढाबे पर पराठे खाने गए थे?लौटते समय दुर्घटना में मौत

Advertisements

 

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

सोनीपत।हरियाणा के सोनीपत जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई। जानकारी सामने आई है कि तीन दोस्त स्कूटी पर सवार सोनीपत के मुरथल में ढाबे पर पराठे खाने गए थे। फिलहाल, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। जानकारी के अनुसार, सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-44 पर नागल खुर्द फ्लाईओवर के ऊपर हादसा हुआ। स्कूटी सवार युवक एक ट्रक से टकराए थे, जिनमें से दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और एक की इलाज के दौरान मौत हुई।

दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के कारण हाईवे पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात को बहाल कराते हुए अपनी कार्रवाई शुरू की। इस दुर्घटना में रहने वालों की पहचान मयंक, दीपक और प्रतीक के रूप में हुई है, जो दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र के कृष्णा विहार के रहने वाले थे। घटना के बाद से तीनों परिवारों में गम का माहौल है। वहीं, संत निरंकारी मिशन की सतगुरु माता सुधारक्षी महाराज की गाड़ी को टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संत निरंकारी मंडल के मुख्य सुरक्षा अधिकारी कर्नल हरविंदर सिंह गुलेरिया का बयान दर्ज किया है। 3 जनवरी को मुरथल थाना पुलिस को हादसे की शिकायत दी गई थी। शिकायत के अनुसार, जीटी रोड पर मुरथल फ्लाईओवर के पास एक तेज रफ्तार काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी ने माता सुदीक्षा महाराज की गाड़ी को टक्कर मारी थी। हालांकि, उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ था। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

अशोक खरात करायचा योनी पूजा : महिलांना द्यायचा मूत्र आणि वायग्रा

भोंदूबाबा अशोक खरात याचे अनेक काळे कारनामे दिवसेंदिवस समोर येत आहेत. ज्योतिषी सांगण्याच्या नावाखाली त्याने …

तीन IAS अधिकाऱ्यांनी घेतली भोंदू अशोक खरातची भेट : उपजिल्हाधिकारी गोत्यात

तीन IAS अधिकाऱ्यांनी घेतली भोंदू अशोक खरातची भेट भोंदू अशोक खरातच्या अटकेच्या अवघ्या तीन दिवस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *