Breaking News

पति ने पत्नी का किया शर्मसार सौदा: हवस की शिकार पत्नि की आपबीती

Advertisements

पति ने पत्नी का किया शर्मसार सौदा: हवस की शिकार पत्नि की आपबीती

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

बदायूं। उत्तरप्रदेश के बदायूं मे एक पति ने की हरकत नेमावर को शर्मसार कर दिया है! पति ने पत्नी का किया किया है. महिला दोस्तों की हवस का शिकार हुई है, उसने पुलिस को आपबीती दास्तान सुन रोंगटे खड़े हो जाएंगे

बदायू में एक पति ने अपनी ही पत्नी को कुछ पैसों के लालच में आकर अपने दोस्तों के हाथ बेच दिया. आरोपी पति के इस कदम ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है.

उत्तर प्रदेश के बदायूं से रिश्तों की सारी मर्यादा को तार-तार करने वाला एक खौफनाक मामला सामने आया है, जिसे सुन शर्म से आपकी आत्मा भी कांप उठेगी. एक पति ने अपनी ही पत्नी को कुछ पैसों के लालच में आकर अपने दोस्तों के हाथ 1000 रुपये में बेच दिया. आरोपी पति के इस कदम ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें कि पूरा मामला क्या है और इस घटना पर पुलिस ने क्या एक्शन लिया हैं.

क्या है पूरा मामला?

पीड़िता के मुताबिक, घटना 6 फरवरी को शुरू हुई, जब आरोपी पति अपनी पत्नी को गैस चूल्हे के लिए कागजी कार्रवाई पूरी करने के बहाने घर से बाहर ले गया. जब वे सुरानी पापड़ी चौराहे के पास पहुंचे, तो वहां पहले से ही उसके पति के दो दोस्त पप्पू और बालकिशन मौजूद थे. आरोप है कि पति ने महज हजार रुपये के लालच में अपनी पत्नी को अपने बेरहम दोस्तों के हवाले कर दिया. इसके बाद वह किसी काम से जाने का बहाना बनाकर मौके से चला गया. उसने अपनी पत्नी से कहा कि वह अपने दोस्तों के साथ बाइक से घर लौट आए.

जंगल में ले जाकर महिला के साथ किया गैंगरेप

उसे घर ले जाने के बजाय, आरोपी पप्पू और बालकिशन उसे रास्ते में एक सुनसान यूकेलिप्टस के बाग में ले गए. वहां, दो आदमियों ने एक-एक करके उस बेबस औरत के साथ गैंगरेप किया. हैवानियत के बाद, आरोपी उसे जंगल में उसी हालत में छोड़कर भाग गए. जब पीड़िता किसी तरह हिम्मत करके घर लौटी और अपने पति को अपनी आपबीती सुनाई, तो उसका जवाब दिल दहला देने वाला था. पछतावा जताने के बजाय, उसने बेशर्मी से कहा कि वह उससे ऐसे ही पैसे कमाएगा. यह भयानक सच्चाई सामने आने के बाद, पीड़िता ने अपने जीजा को बताया और इंसाफ मांगने पुलिस स्टेशन गई और आपबीती बयान दर्ज कराया है . शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल मे जुट गई है.और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

सडक डिवाइडर से टकराकर पलटी कार: एक परिवार के 5 लोगों की मौत

सडक डिवाइडर से टकराकर पलटी कार: एक परिवार के 5 लोगों की मौत   टेकचंद्र …

सुंदर की चाह में महिला ने दुबई में कराई दांतों की सर्जरी?नरक बनी जिंदगी

सुंदर की चाह में महिला ने दुबई में कराई दांतों की सर्जरी?नरक बनी जिंदगी टेकचंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *