Breaking News

नाबालिक छात्रों को शिक्षक ने दे दी बाइक:दुर्घटना में तीनों घायल

Advertisements

नाबालिक छात्रों को शिक्षक ने दे दी बाइक:दुर्घटना में तीनों घायल

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

सिवनी। एक शिक्षक की लापरवाही के चलते सरकारी स्कूल में पढ़ रहे नाबालिक तीन छात्र आज जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। इस मामले में गंभीर रूप से घायल एक छात्र को प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद नागपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। इस मामले में अभी तक यह जानकारी मिली है कि स्कूल के एक शिक्षक ने स्कूल में रखी एक बाइक किसी काम के लिए नाबालिक तीन विद्यार्थियों को सौंप दी और एक बाइक में सवार तीन विद्यार्थी भीमगढ़ स्कूल से आगे कहीं चले गए। बिना हेलमेट के बाइक चलाते हुए विद्यार्थियों की बाइक आगे किसी बड़े वाहन की चपेट में आ गई जिसके चलते तीनों नाबालिक विद्यार्थी घायल हो गए। वहीं इस मामले में स्कूल के प्रचार श्री डेहरिया ने बताया कि वे परीक्षा की ड्यूटी में कान्हीवाड़ा में ड्यूटीरत हैं। स्कूल का प्रभार दूसरे शिक्षक को दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भीमगढ़ हायर सेकेंडरी स्कूल के तीन छात्रों को शिक्षक ने स्कूल समय में अपने काम से बाहर भेजा, रास्ते में बाइक फिसलने से तीनों छात्र हुए लहूलुहान हो गए। घायल छात्रों को मौके से छपारा अस्पताल लाया गया।

छपारा के भीमगढ़ रोड स्थित गोरखपुर गांव के पास हादसा। हुआ। 11वीं के नाबालिग छात्र शोएब और अयान की हालत गंभीर हुई जिन्हें सिवनी रेफर किया गया। आक्रोशित परिजनों ने शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की है। वही इस घटना की जांच में फिलहाल छपारा पुलिस जुटी है.समाचार लिखे जाने तक दोषी शिक्षक पर कोई कार्रवाई नहीं हूई है.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, दो पुलिसकर्मी घायल

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, दो पुलिसकर्मी घायल टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220 …

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   चेन्नई। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *