Breaking News

PM मोदी ने की सोमनाथ मंदिर की पूजा परिक्रमा

Advertisements

PM मोदी ने की सोमनाथ मंदिर की पूजा परिक्रमा

Advertisements

 

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

 

काठियावाड। गुजरात राज्य के प्रभास क्षेत्र शारदापीठ मठ के समीप देश के कर्मठ प्रधान मंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी ने भगवान सोमनाथ शिव मंदिर में की विधिवत पूजन और परिकृमा की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विित 11 जनवरी 2026 को गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना और परिक्रमा करके देशवासियों में सुखद समृद्ध और शांति की कामना की है। उन्होंने ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के दौरान आयोजित ‘शौर्य यात्रा’ का नेतृत्व किया, डमरू बजाया और मंदिर की परिक्रमा कर शिव साधना की। 10,000 महिलाओं ने उनका स्वागत किया, जबकि 108 घोड़ों की परेड भी निकाली गई।

मुख्य विवरण के संबंध मे बतादें कि भगवान सोमनाथ मंदिर के विध्वंस के 1000 साल और जीर्णोद्धार के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में, इस गौरवशाली इतिहास को याद करने के लिए ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का आयोजन किया गया था।

शौर्य यात्रा: पीएम मोदी ने शंख सर्किल से मंदिर तक की यात्रा में भाग लिया, जो मंदिर की रक्षा में वीर हमीर जी के बलिदान को नमन करता है।

शिव साधना: उन्होंने भगवान शिव की विधिवत पूजा की, डमरू बजाया और मंदिर परिसर में भ्रमण (परिक्रमा) किया।

विशेष आयोजन: इस अवसर पर मंदिर में एक भव्य 3D ड्रोन शो का प्रदर्शन किया गया, जिसमें मंदिर के इतिहास, विध्वंस और पुनर्निर्माण को दर्शाया गया।

संदेश: पीएम मोदी ने कहा कि यह पर्व 1000 साल की यात्रा, भारतीय अस्तित्व, स्वाभिमान और सनातन धर्म की अटूट आस्था का प्रतीक है।

यह यात्रा गुजरात के 3 दिवसीय दौरे (10-12 जनवरी 2026) का हिस्सा थी।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

पती पेशाब मेरे शरीर पर फेंक देता था! IAS महिला अफसर की दर्दनाक कहाणी

सविता प्रधान IAS -दर्द,तकलीफ़ और इम्तिहानों की क़ैद से IAS तक का सफ़र तय करने …

प्रधानमंत्री जी की दृढ़ इच्छा शक्ति को प्रदर्शित करता है महिलाओं को 

प्रधानमंत्री जी की दृढ़ इच्छा शक्ति को प्रदर्शित करता है महिलाओं को   टेकचंद्र सनोडिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *