Breaking News

होटल के बाहर शादी के पंडाल में लगी आग!दूर तक दिखे धुएं के गुब्बारे

Advertisements

होटल के बाहर शादी के पंडाल में लगी आग!दूर तक दिखे धुएं के गुब्बारे

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:

Advertisements

9822550220

 

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में गुरुवार सुबह वाजिदपुर तिराहा के पास स्थित तीन मंजिला उत्सव मोटल होटल के बाहर लगे शादी के पंडाल में आग लग गई। यह घटना सुबह हुई। राहत की बात यह रही कि इस आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

मौके पर पहुंचे सीएफओ आरपी राय ने बताया कि आज सुबह करीब 8 बजे उत्सव मोटल होटल के बाहर लगे शादी के पंडाल में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत ही तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भेजी गईं और अन्य अग्नि अधिकारी भी दूसरी स्टेशन से मौके पर पहुंचे। फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।

आरपी राय के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी, हालांकि होटल के अंदर आग नहीं फैली। उन्होंने बताया कि जिम में लोगों के फंसे होने की सूचना मिली थी, लेकिन वहां भी कोई व्यक्ति फंसा हुआ नहीं पाया गया। पूरी बिल्डिंग की जांच की गई और यह सुनिश्चित किया गया कि कोई अंदर न फंसा हो।

उन्होंने बताया कि बाहर लगे पंडाल में थोड़ी आग लगी थी, जिसे फायर टीम ने काबू में कर लिया। स्थिति नियंत्रण में है और कोई बड़ी घटना नहीं हुई।

होटल के मालिक आशुतोष सिंह ने भी आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई। उन्होंने कहा कि लगातार ऐसे शॉर्ट सर्किट की घटनाएं होटल और आसपास के इलाके में परेशान कर रही हैं। होटल के अंदर कुछ सामान जल गया, खासकर पंडाल के पास रखा हुआ सामान। उन्होंने यह भी बताया कि आग होटल के अंदर ज्यादा नहीं फैली और बाकी जगहों पर नुकसान नहीं हुआ। आशुतोष सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति सामान्य है और आगे की जांच जारी है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह के समय अचानक धुंआ उठते ही लोग भयभीत हो गए। मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए और फायर ब्रिगेड की टीम ने उन्हें सुरक्षित दूरी पर रखकर आग बुझाई।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

सुंदर की चाह में महिला ने दुबई में कराई दांतों की सर्जरी?नरक बनी जिंदगी

सुंदर की चाह में महिला ने दुबई में कराई दांतों की सर्जरी?नरक बनी जिंदगी टेकचंद्र …

जादू-टोना का आरोप:डायन कहकर मां और बच्चे को जिंदा जलाया

जादू-टोना का आरोप:डायन कहकर मां और बच्चे को जिंदा जलाया टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: 9822550220   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *