Breaking News

नागपूर : कोराडी मे मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

नागपूर के कोराडी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के जनसंपर्क हाल मे भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया।कार्यक्रम मंच पर भाजपा नेता अनिल निधान,भाजपा के युवा नेता संकेत बावनकुले,महादुला के नगराध्यक्ष राजेश भाई रंगारी, सुभाष भात्रा सर, कोराडी के सरपंच नरेंद्र धांधली,उप सरपंच आशिष राऊत,सभापतिद्धय स्वप्निल थोटे, पंकज ढोणे, पार्षद महेश धुडस, इत्यादि प्रमुखता से उपस्थित थे।

इस मौके पर केन्द्र और राज्य मे कार्यरत भाजपा सरकार की विविध लोकोपयोगी विकास योजनाओं की जानकारी जनजन तक पंहुचाने आह्वान किया गया। ग्राम सदस्य उमेश निमोने, प्रतीक रंगारी, दौलत ध्रुवे, अर्चना दिवाने, रत्नमाला बारमाटे, जीतू भगत, अभिजित ढेंगरे, चंद्रप्रकाश आगाशे, नरेन्द्र झोड, निलोफर शेख, अशफाक शेख, अंकित तुरक, अक्षय ठाकरे, संदेश भोयर राजेश हरिहर, ममता वरठी,अजय मानकर, राहुल नागदिवे, विश्वनाथ, चव्हाण, कुणाल भोस्कर आदि ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के प्रारंभ मे भारत माता की विग्रह, भाजपा संस्थापक पं दीनदयाल उपाध्याय ,पूर्व प्रधान मंत्री अटल विहारी वाजपेयी की फोटो मे पुष्प माल्यार्पण किया गया।
ज्ञातव्य है कि अप्रैल 1980 में, चुनावों के तुरंत बाद, जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद ने अपने सदस्यों को पार्टी और आरएसएस के ‘दोहरी सदस्यता’ होने के कारण प्रतिबंध लगा दिया था। इसके जवाब में, जनसंघ के पूर्व सदस्यों ने एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने के लिए छोड़ दिया, जिसे भारतीय जनता पार्टी के नाम से जाना जाता है।यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला मंत्री एवं सहायक प्रसिद्धी प्रमुख टेकराम सनोडिया शास्त्री ने दी।

About विश्व भारत

Check Also

प्रकाश भालेराव यांची भाजपच्या ज्येष्ठ नागरिक कार्यकर्ता सेलच्या अध्यक्ष पदावर नियुक्ती

दिं- ४/१०/२५ शणीवार ला,* *माहाळ्गीनगर- बेसा रोड येथे दीपलक्ष्मी* *सभाग्रह येथे भारतीय जनता पक्ष जिल्हा …

ग्राम प्रधान पुत्र प्रकाश भालेराव BJP वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ संयोजक

ग्राम प्रधान पुत्र प्रकाश भालेराव BJP वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ संयोजक टेकचंद्र शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *