Breaking News

मध्यप्रदेश मेः विधानसभा का चुनाव प्रचार प्रसार आज से शुरु : 21 दिनों में 230 सीटों पर फोकस करेंगी भाजपा

Advertisements

भोपाल। मध्यप्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव को देखते हुए बीजेपी सरकार ने विकास यात्रा शुरू की है। इस यात्रा में सीएम शिवराज सिंह हर दिन शामिल होंगे। सीएम अलग-अलग जिलों में इस सभा को संबोधित करेंगे। शिवराज सरकार की विकास यात्रा भिंड जिले से शुरू हुई।

भोपाल:मध्य प्रदेश में आने वाले 8 महीने राजनीति के लिए बेहद अहम हैं। यहां विधानसभा चुनाव का ऐलान होगा। इस बीच सभी राजनीतिक दल चुनावी प्रचार की तैयारियों में तेजी से जुट गए हैं। भारतीय जनता पार्टी रविवार से पूरे प्रदेश में विकास यात्रा शुरू कर रही है। इस विकास यात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्रीशिवराज सिंह चौहानभिंड जिले से करेंगे। वहीं, भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा कटनी से यात्रा में शामिल होंगे। हालांकि है एक सरकारी यात्रा है इसीलिए पार्टी फ्रंट में आकर इसमें शामिल नहीं होगी। इस विकास यात्रा की खास बात यह है कि ये यात्रा संत रविदास जयंती के अवसर पर निकाली जा रही है।
मुख्यमंत्री भिंड में इस यात्रा की शुरुआत करेंगे। भिंड वहीं क्षेत्र है, जहां साल 2018 के चुनाव में तत्कालीन मंत्री लाल सिंह आर्य चुनाव हार गए थे। इस विधानसभा सीट में जहां दलित बहुतायत मिलते हैं। वहीं, सवर्णों की संख्या भी कम नहीं है। ऐसे में भाजपा नहीं चाहती कि साल 2023 के चुनाव में पार्टी किसी प्रकार से कमजोर हो।
हारी हुई सीटों पर रहेगा फोकस
साल 2018 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जिन विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव हारी थी, इस विकास यात्रा में उन क्षेत्रों में विशेष फोकस किया गया है। 21 दिन की यात्रा में 230 विधानसभा टारगेट किया जाएगा। 5 फरवरी से शुरू हो रही है विकास यात्रा 21 फरवरी तक चलेगी। यात्रा प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों तक पहुंचेगी। इस यात्रा को निकालने के पीछे सरकार का लक्ष्य है कि सभी शासकीय योजनाओं को गांव-गांव तक जन-जन तक पहुंचाया जाए। यात्रा के दौरान सरकारी विभाग भी ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ देंगे। यात्रा के दौरान सरकार अपने विकास कार्यों को जनता तक लेकर जाएगी। इसके साथ ही जगह-जगह शिविर लगाकर लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। विकास यात्रा 230 विधानसभा सीटों के 1070 मंडल, 64,100 बूथ, औसत 210 घंटे तक होगी। इसके लिए करीब 1 करोड़ कार्यकर्ता और 5 करोड़ आम जनता की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है।
घर-घर पीले चावल बांटेगी BJP, मिशन 2023 के लिए सागर में हो रहा है भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री रोज होंगे यात्रा में शामिल
प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान रोज यात्रा में शामिल होंगे। हालांकि वे दिनभर किसी एक विधानसभा क्षेत्र में यात्रा में शामिल नहीं होंगे। मुख्यमंत्री अलग-अलग जिलों में जाकर यात्रा में शामिल होंगे। पार्टी ने जिस आधार पर प्लान बनाया है उसके मुताबिक मुख्यमंत्री एक दिन में दो या तीन जिलों में जाकर विकास यात्राओं में शामिल होंगे। वे सभाएं भी लेंगे। मुख्यमंत्री उन विधानसभा क्षेत्रों में विशेष फोकस करेंगे, जहां भाजपा विधायक नहीं है।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

दुुर्भावनाओं के आवेश में गंधी राजनीति की वजह से हिंदू धर्म बदनाम

दुुर्भावनाओं के आवेश में गंधी राजनीति की वजह से हिंदू धर्म बदनाम टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220 …

स्वदेशी अपनाओ और विदेश हटाओ के उद्देश्य के अनन्य लाभ

स्वदेशी अपनाओ और विदेश हटाओ के उद्देश्य के अनन्य लाभ टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   प्रधान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *