Breaking News

मुस्लिम बहुल इलाका लखनऊ मे हिन्दू महासभा द्धारा आयोजित संगीतमय सुदंरकांड पाठ :- पुलिस प्रशासन सतर्क

Advertisements

उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के मुस्लिम बहुल नाका इलाके में हिन्दू महासभा ने किया संगीतमय सुदंरकांड रामायण पाठ का आयोजन कया गया इस समय तगडा पुलिस बन्दोबस्त था।यूपी के स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने प्रदेश में हनुमान जयंती और आगामी त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा प्रबंधों को लेकर पहले से ही निर्देश जारी कर दिए हैं.

Advertisements

रामनवमी पर देश के कुछ राज्यों में हुई हिंसक घटनाओं को देखते हुए आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) को लेकर प्रशासन पहले से ज्यादा सतर्कता बरत रहा है. उत्तर प्रदेश में भी पुलिस प्रशासन की ओर से हनुमान जयंती को लेकर जरूरी निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि इस त्योहार को शांति और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा सके. इस बीच हिन्दू महासभा (Hindu Mahasabha) ने आज लखनऊ (Lucknow) के नाका इलाके में सुंदर कांड (Sunder Kand) का आयोजन किया है. जिसे लेकर पुलिस (UP Police) प्रशासन अलर्ट पर है.

Advertisements

आज हनुमान जयंती के अवसर पर हिन्दू महासभा के शिशिर चतुर्वेदी ने लखनऊ के नाका इलाके में सुबह 11 बजे सुंदर कांड के पाठ का आयोजन किया है. ये क्षेत्र मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है, जहां पर बड़ी संख्या में मुस्लिम आबादी रहती है. ऐसे में हिन्दू महासभा के इस कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है. पुलिस प्रशासन की ओर से यहां पर सुरक्षा के खास इंतजाम किए हैं. बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया है ताकि शरारती तत्व की हरकतों पर नजर रखी जा सके, और कोई भी गड़बड़ होने पर तत्काल एक्शन लिया जा सके.परंतु
लखनऊ के चंहुओर शांति सद्भाव बरकरार रहा। आयोजकों ने उत्तरप्रदेश पुलिस प्रशासन का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

न्यूज प्रसार सेवा मे यूट्यूब सोशल मीडिया पोर्टल न्यूज आगे

न्यूज प्रसार सेवा मे यूट्यूब सोशल मीडिया पोर्टल न्यूज आगे टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट …

यूट्यूब-सोशल मीडिया पोर्टल बातम्या वृत्तप्रसारामध्ये आघाडीवर

यूट्यूब-सोशल मीडिया पोर्टल बातम्या वृत्तप्रसारामध्ये आघाडीवर टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक.रिपोर्ट मुंबई. यूट्यूब, सोशल मीडिया पोर्टल, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *