Breaking News

जेसीबी का सामान चुराने वाले 4 गिरफ्तार, 7.86 लाख का माल जब्त

Advertisements

 

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:सह-संपादक की रिपोर्ट

Advertisements

नागपुर : यशोधरा नगर थाना क्षेत्र में जेसीबी मशीन का सामान चुराने के मामले में पुलिस ने रविवार को 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से करीब 7.86 लाख रुपए का माल जब्त किया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Advertisements

अधिकारी के अनुसार अपराध शाखा की यूनिट-5 ने यह कार्रवाई की। मामला यशोधरा नगर थाना क्षेत्र के यादव नगर का है। चोरी की यह घटना चार-पांच दिनों पहले हुई थी। मामले की शिकायत अजनी निवासी संतोष हर्षे (45) ने की थी। चोरों ने गोदाम का ताला तोड़कर ग्रीस का बाल्टियां और जेसीबी के लोहे के पुर्जे चुरा लिए थे।
आरोपियों में मुस्तफा अंसारी (उम्र-29 साल, रहवासी- पांचपावली), तुषार उर्फ प्रांजल टेंभुर्णे (उम्र- 27 वर्ष , रहवासी-महेंद्रनगर ), मुस्तफा अंसारी (उम्र- 22 वर्ष, रहवासी- यशोधरानगर), शेख सोहेब ( उम्र-19 वर्ष, रहवासी- पार्वतीनगर झोपडपट्टी) एवं एक नाबालिग शामिल है। इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। सभी बालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपियों के पास से 3,35,559 रुपए का जेसीबी मशीन संबंधी सामान एवं करीब 4,50,000 रुपए की पिकअप वैन जब्त की गई है। जब्त सामान में बड़ी मात्रा में ग्रीस, जेसीबी मशीन के लोहे के पुर्जे शामिल हैं। इस तरह कुल 7,85,559 रुपए का माल जब्त किया गया है

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

बहू-ससुर के बीच अनैतिक शारीरिक संबंध के चलते कर दी दोनो की हत्या

बहू-ससुर के बीच अनैतिक शारीरिक संबंध के चलते कर दी दोनो की हत्या टेकचंद्र शास्त्री: …

नागपुरातील काँग्रेस आमदाराने घेतली CM फडणवीसांची भेट

नागपूर कॉंग्रेसचे माजी शहराध्यक्ष आणि आमदार आमदार विकास ठाकरे यांनी शनिवारी रेशीमबाग येथील डॉ. हेडगेवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *