Breaking News

राहुल गांधी ने OBC समाज से माफी मागना चाहिए : डॉ.आशीष देशमुख ने कांग्रेस को लताडा

Advertisements

नागपुर : पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता डा आशीष देशमुख ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश के ओबीसी समाज से माफी मागना चाहिए? अन्यथा समाज उन्हे माफ नहीं करेगा।वे यहां नांदा-कोराडी स्थित नैवेद्यम सभाग्रह मे आयोजित भाजपा मे प्रवेश समारोह मे बोल रहे थे। डा देशमुख ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से राहुल गांधी ने माफी मागा है।
देशमुख महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की प्रमुुख उपस्थिति में भगवा दल में शामिल हुए।डा देशमुख वर्ष 2014 विधनसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने भाजपा के टिकट पर नागपुर के कटोल सीट से चुनाव लड़ा और अपने चाचा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रत्याशी अनिल देशमुख को हराया था। हालांकि, वर्ष 2018 में उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया और बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए
वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने नागपुर दक्षिण पश्चिम विधानसभा सीट से देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ आशीष देशमुख को उतारा था। कांग्रेस ने पिछले महीने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बयान देने पर उन्हें दल से निष्कासित कर दिया।
देशमुख ने कहा था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘मोदी’ उपनाम संबंधी टिप्पणी को लेकर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले पर भी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ ‘साठगांठ’ करने का आरोप लगाया था।
भाजपा में शामिल होने के दौरान देशमुख ने कहा, ‘‘मैं वर्ष 2024 में लोकसभा या विधानसभा चुनाव नहीं लडूंगा। मैं पार्टी और ओबीसी के हितों की रक्षा के लिए काम करूंगा।’’
उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले का नाम लिए बिना उनकी आलोचना करते हुए कहा, ‘‘ मैं विदर्भ क्षेत्र में ‘नानागिरि’ (पटोले का संदर्भ देते हुए)खत्म करने के लिए काम करूंगा। पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने तत्कालीन मुख्यमंत्री फडणवीस के पीठ में छूरा घोंपा था, अब समय उन्हें सही जगह दिखाने का है।’’
गौरतलब है कि देशमुख के पिता रंणजीत देशमुख प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। बाद में उन्होंने कांग्रेस छोड़ अपनी पार्टी बना ली थी।
इस अवसर पर उपमुख्य मंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि उद्धव ठाकरे की पार्टी सिल्लक सेना तक सीमित है। जबकि महाराष्ट्र की पूरी शिवसेना मुख्य मंत्री एकनाथ शिंदे के साथ खडी है। DCM फडणवीस ने कहा कि अगला 2024 का विधान सभा और लोकसभा चुनाव मे महाराष्ट्र मे भाजपा-सेना गठबंधन बहुतों से विजय हांसिल करेगी। उन्होने आगे कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देश मे पुन: भाजपा की सरकार स्थापन होगी।
अपने अध्यक्षीय भाषण मे प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि 2024 के विधान सभा और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं से लेकर नेता प्रचार प्रसार के लिए मतदाताओं के घर घर द्वार द्वार पंहुचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे और DCM देवेन्द्र फडणवीस के विकास की जानकारी पंहुचाएंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री बावनकुले पूर्व विधायक डा आशीष देशमुख की कार्यप्रणाली और विचारधारा की जोरदार तारिफ की। प्रस्तावना भाजपा के जिलाध्यक्ष अरविंद गजभिये ने पीएम नरेंद्र मोदी,DCM देवेन्द्र फडणवीस और प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के नेतृत्व की सराहना की। और कार्यकर्ताओं का आभार माना। मंच पर पूर्व जिलाध्यक्ष डा राजीव पोतदार, आनंंराव ठवरे,विधायक कृष्णा खोपडे, विधायक सुधीर पारवे, पूर्व विधायक अशोक मानकर, विधायक प्रवीण दटके, मल्लिकार्जुन रेड्डी, श्रीकांत देशपांडे,नगराध्यक्ष राजेश रंगारी, पूर्व जि प अध्यक्ष रमेश मानकर, अशोक धोटे,संजय टेकाडे, किशोर रेवतकर,प्रेम झाडे,नितिन राठी,गजानन आसोले, मुकेश धोटे इत्यादी बडी संख्या मे पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम मे करीबन 6 हजार महिला-पुरुष कार्यकर्ता ओं ने बढचढकर हिस्सा लिया।

Advertisements
Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

शासकीय रुग्णवाहिकेला ड्रायव्हर नसल्याने बालकाचा मृत्यू : महाराष्ट्र सरकार झोपेत

औंढा नागनाथ तालुक्यातील नालेगाव येथे शासकीय रुग्णवाहिकेस डिझेल मिळाल्याने एका नवजात बालकाचा दुर्दैवी मृत्यू झाला. …

अजित पवारांचा मारेकरी सापडला : मोठी बातमी

अजित पवार यांच्या अपघाताबाबत वारंवार शंका उपस्थित केल्या जात आहेत. आमदार रोहित पवार आणि राष्ट्रवादी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *