Breaking News

विपक्ष ने किया 20 लाख करोड का घोटाला!प्रधानमंत्री मोदी का दावा

Advertisements

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश में 2024 का चुनावी प्रचार अभियान का शंखनाद कर दिया। पीएम मोदी ने अपने भाषण में समान नागरिक संहिता, तीन तलाक के साथ ही विपक्षी एकता पर भी बात की। पीएम मोदी ने कहा कि ये 20 लाख करोड के घोटालेबाज विपक्ष पर वोटबैंक की राजनीति का आरोप लगाया

Advertisements

पीएम मोदी ने मध्यप्रदेश में अपने भाषण में विपक्ष पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने पटना में विपक्षी दलों की बैठक पर भी तंज कसा। पीएम मोदी ने कहा कि वे लोग फोटो सेशन के लिए एकजुट हुए थे। उन्होंने कहा कि आज विपक्षी दलों में बेचैनी साफ दिख रही हैं। प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों खासकर कांग्रेस और राजद के घोटालों की लिस्ट गिनाई। पीएम मोदी ने कहा कि 20 लाख करोड़ का घोटाला करने वाले जेल जाने के डर से जुगलबंदी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री राज्य में ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। पीएम मोदी ने इससे पहले पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को आजकल एक नया शब्द बहुत प्रचलित हो रहा है- वो शब्द गारंटी हैं।

Advertisements

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये विपक्षी दल की किसी चीज की गारंटी हैं… ये गारंटी भ्रष्टाचार की, लाखों-करोड़ रुपयों के घोटालों की है। कुछ दिन पहले इनका एक ‘फोटो ऑप’ कार्यक्रम हुआ था उसमें उन सब का मिल कर टोटल लगाएंगे तो ये सारे मिल कर 20 लाख करोड़ रुपये के घोटाले की गारंटी हैं। कांग्रेस का अकेले ही लाखों करोड़ का घोटाला है।इस महान देश में दोहरी व्यवस्था से देश कैसे चलेगा, समान नागरिक संहिता पर पीएम मोदी का बड़ा बयान

 

पीएम ननरेंद्र मोदी ने दे दी गारंटी

 

पीएम मोदी ने कहा कि इन विपक्षी पार्टियों के पास घोटालों का बडा ही अनुभव है, इसीलिए इनकी अगर कोई गारंटी है तो वो है- घोटालों की गारंटी। उन्होंने कहा कि आज मैं भी आपको एक गारंटी देना चाहता हूं। अगर उनकी घोटाले की गारंटी है, तो मोदी की भी एक गारंटी है… और यह गारंटी है- हर घोटालेबाज पर कार्रवाई की गारंटी। अगर उनकी घोटाले की गारंटी है, तो मोदी की भी एक गारंटी है… और यह गारंटी है- हर घोटालेबाज पर कार्रवाई की गारंटी। उन्होंने कहा कि हर चोर-लुटेरे पर कार्रवाई की गारंटी, जिसने गरीब को लूटा है… देश को लूटा है उसका हिसाब तो हो कर ही रहेगा। जब जेल की सलाखें सामने दिख रही हैं तो इनकी ये जुगलबंदी हो रही है।

 

विधानसभा के साथ ही 2024 का शंखनाद, मध्यप्रदेश में क्या-क्या बोले पीएम मोदी

दुश्मन बताते थे आज साष्टांग प्रणाम कर रहे हैं

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा के जो घोर विरोधी दल हैं… 2014 हो या 2019 दोनों ही चुनावों में उतनी छटपटाहट नहीं दिखी जितनी आज दिख रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन लोगों को कुछ लोग पहले अपना दुश्मन बताते थे, पानी पी-पी कर गाली देते थे, आज उनके सामने साष्टांग प्रणाम कर रहे हैं। उनकी ये बेचैनी दिखलाती है कि देश की जनता ने 2024 के चुनाव में भाजपा को वापस लाने का मन बना लिया है। पीएम ने कहा कि 2024 में फिर एक बार भाजपा की प्रचंड विजय तय है, इसी वजह से तमाम विपक्षी दल बौखलाए हुए हैं

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   चेन्नई। …

सुनेत्रा पवार यांचं उपमुख्यमंत्री पद धोक्यात!

उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार यांच्या विमान अपघाती निधनानंतर राष्ट्रवादी काँग्रेसमध्ये अत्यंत नाट्यमय घडामोडी घडत आहेत. निवडणूक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *