Breaking News

नागपूर के कोराडी में भाजपा प्रवेश कार्यक्रम सम्पन्न

Advertisements

 

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:सह-संपादक की रिपोर्ट

Advertisements

कोराडी। महालक्ष्मी देवी मंदिर रोड टी पाईंट प्रांगण में भाजपा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 445 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने BJP मे प्रवेश किया है। इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि करोडों की लागत से अनेक परियोजनाओं का निर्माण किया जाएगा। जिसमे सैकड़ों सुशीक्षित बेरोजगार युवकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। परियोजनाओं में विस्तारित विधुत केन्द्र का निर्माण, छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक, भूमिगत गटर नालियां, शुद्ध जलापूर्ति प्रकल्प, आंतरिक रोगों का निर्माण, AC मटन मार्केट सैड का निर्माण, मजदूर बस्तियों को भूमि पट्टे और मालिकाना हक इत्यादि का समावेश है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री बावनकुले ने कहा कि महादुला परिसर मे भारत रत्न बाबासाहब डा अंबेडकर के नाम कौशल विकास केंद्र की स्थापना की जाएगी। भाजपा मे प्रवेश करने वालों में नगर पार्षद शेख मोसिम, अनिल उमरे,देवेंद्र नवधिंगे, सुभम गावंडे, रौनक कामले, विजय जैन,विश्वजीत आवले, वसंता राऊत,युनूस खान,इरसाद खान,सचिन पवार, मनीष पवार, सूरज उपाध्याय, सचिन वानखेडे समेत अन्य कार्यकर्ताओं का समावेश है।
प्रस्तावना महादुला भाजपा अध्यक्ष प्रीतम सार्वा और चंद्रकांत अगासे ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगराध्यक्ष राजेश रंगारी, नागपुर जिलाध्यक्ष सुधाकर कोहले, कामठी विधान सभा अध्यक्ष अनिल निधान, भाजयुमो नेता संकेत बावनकुले, नगर उपाध्याय धनंजय भालेराव, बोखारा सरपंच भाऊराव गोमासे, लोनखैरी सरपंच लीलाधर भोयर, किशोर चौधरी, नंदिताई तुरक, अभिजीत ढेंगरे, स्वप्निल थोटे, विजय राऊत,गुणवंता पटले, पूर्व नगराध्यक्ष कांचन कुथे, अजय नांदुरकर, जितेश भगत, अतुल मानवटकर, छायाताई लांडे, ममता वरठे, पवन पखिड्डे, मनोज चवरे, गौरव एलेन, राष्ट्रगण चंद्रशेखर, सहित सैकडों भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। अभार पन्नालाल रंगारी ने व्यक्त किया।

Advertisements
Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

नकली MARC बेयरिंग्स के उपयोग से खापरखेडा बिजली संयंत्र का उत्पादन ठप्प

नकली MARC बेयरिंग्स के उपयोग से खापरखेडा बिजली संयंत्र का उत्पादन ठप्प नागपुर। महाराष्ट्र राज्य …

अनुबंध श्रमिकों को न्याय दिलाने पर श्रमायुक्त का आभार अभिनंदन

अनुबंध श्रमिकों को न्याय दिलाने पर श्रमायुक्त का आभार अभिनंदन   टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *