Breaking News

बीजेपी छोडेंगी पंकजा मुंडे? GST चोरी मामले में शुगर फैक्ट्री को 19 करोड़ का नोटिस?

Advertisements

GST चोरी मामले में पूर्व मंत्री पंकजा मुडे की शुगर फैक्ट्री को 19 करोड़ का नोटिस?

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:सह-संपादक की रिपोर्ट

Advertisements

बीड। लंबे समय से भाजपा से साइडलाइन चल रही पंकजा मुंडे को नया झटका लगा है। उनकी बीड जिले में स्थित वैद्यनाथ शुगर फैक्ट्री को 19 करोड़ रुपये का जीएसटी नोटिस मिला है। नोटिस के अलावा संपत्ति कुर्की को लेकर भी लिखा गया है। वहीं, पूर्व मंत्री रहीं पंकजा ने किसी भी प्रकार की अनियमितता से इन्कार किया है। उन्होंने कहा कि पहले ही उनकी फैक्ट्री कंगाली की हालत से गुजर रही है। साथ में उन्होंने केंद्र पर भी परोक्ष रूप से कटाक्ष किया है।

भाजपा की पूर्व मंत्री पंकजा ताई मुंडे ने कहा कि उनकी शुगर मिल ने सहकारी विभाग से आर्थिक मदद के लिए आवेदन किया था। हालकि आसपास की तमाम फैक्ट्रियों को तो मदद मिल गई। लेकिन उनकी मिल को इससे बाहर रखा गया। मुंडे ने कहा कि जो आंकड़े नोटिस में दिए गए हैं। वह ठीक नहीं हैं। वे अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं। उनका पूरा सहयोग किया जाएगा। ये प्रक्रिया कुछ ही समय पहले शुरू हुई है। उनकी फैक्ट्री लगातार सूखे के कारण पहले ही डूबने की कगार पर है। इस संपत्ति को बैंक के पास गिरवी रखा गया है।

मदद के लिए लगभग 8 से 9 फैक्ट्रियों ने केंद्र सरकार के समक्ष आवेदन किया था। लेकिन सिर्फ उनकी फैक्ट्री को ही मदद नहीं मिली। अगर उनकी मदद की गई होती तो आज ये स्थिति नहीं आती। आपको बता दें कि पंकजा पूर्व दिग्गज गोपीनाथ मुंडे की बेटी हैं।

जिनको देवेंद्र फड़णवीस के डिप्टी सीएम बनने के बाद से ही पार्टी के भीतर साइडलाइन किया गया है। इतना ही नहीं, वे 2019 में विधानसभा चुनाव में मुंह की खा चुकी हैं। जिसके बाद से लाइमटाइम से गायब हैं। वहीं, मामले को लेकर अब सुप्रिया सुले ने बीजेपी के खिलाफ निशाना साधा है।

देख लो, अपने लोगों से भाजपा का व्यवहार-सुले
सुले ने इसको लेकर ट्वीट किया है। सुले ने कहा कि भाजपा कैसे अपने पुराने वफादारों के साथ व्यवहार करती है। यह इसकी बानगी है। सभी भाजपाइयों के कारखानों को मदद मिल गई। लेकिन मुंडे की फैक्ट्री को इससे बाहर रखा गया। उनकी फैक्ट्री को कोई राहत नहीं दी जा रही। गारंटी नहीं होने से उनको नया लोन भी नहीं मिलेगा। सुले ने कहा कि एमवीए की सरकार ने मुंडे की मदद की

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

जानिए विपक्षी INDIA गठबंधन दलों के नेताओं में फूट की वजह : खास खबर

जानिए विपक्षी INDIA गठबंधन दलों के नेताओं में फूट की वजह : खास खबर टेकचंद्र …

BJP आम आदमी पार्टी को पूरी तरह खत्म करना चाहती है?उसकी वजह जानिए

BJP आम आदमी पार्टी को पूरी तरह खत्म करना चाहती है?उसकी वजह जानिए टेकचंद्र सनोडिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *