किसी भी उम्र में यह आसन को करने से बढ सकती है लंबाई
✍️टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:सह-संपादक की रिपोर्ट
यह आसन ना सिर्फ आपकी लंबाई बढ़ाने का काम करेगा बल्कि कई और फायदे मिलते है
यह आसन आपकी श्वसन नली (respiratory system) को साफ रखने में भी बहुत कारगर साबित होता है.बहुत से लोग अपनी हाइट कम होने के कारण अंडर कॉन्फिडेंट फील करते हैं. कुछ लोग तो लंबाई बढ़ाने वाली दवाईयों का भी सेवन करने लगते हैं, जो कई बार रिएक्शन भी कर जाता है. ऐसे में आज हम आपको यहां पर एक ऐसा आसन बताने जा रहे हैं जिसको करने से आपकी हाइट आसानी से बढ़ सकती है. उस आसन का नाम है, पश्चिमोत्तानासन. यह आसन ना सिर्फ आपकी लंबाई बढ़ाने का काम करेगा बल्कि कई और फायदे भी पहुंचाएगा. झुर्रियों वाली स्किन में कसाव लाएगा घर का बना यह फेस टोनर, बनाने का तरीका यहां जानिए
1- लंबाई बढ़ाना है तो इस आसन को 3 महीने तक लगातार करिए. इससे आपकी लंबाई पर सकारात्मक असर दिखाई पड़ेगा. इस आसन को करने से आपका पेट भी मजबूत होगा.
2- पश्चिमोत्तानासन मधुमेह जैसी बीमारी से लड़ने की ताकत देता है. यह आसन तनाव को भी कम करता है. यह आसन शरीर में इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाता है. तो इस लिहाज से भी यह आसन लाभकारी है.3- मासिक धर्म संबंधी परेशानियों से राहत दिलाने में सहायक है ये योगासन. मेंटल हेल्थ को बेहतर करने में भी यह आसन बहुत लाभकारी है. लिवर और कीडनी रोग में भी यह आसन बहुत फायदेमंद साबित होता है.
विश्वभारत News Website