Breaking News

धारदार हथियार दिखाकर अपह्रत कर जंगल में छात्रा संग रेप? कब मिलेंगी नागपुर पुलिस को सफलता?

Advertisements

धारदार हथियार दिखाकर अपह्रत कर जंगल में इंजी• छात्रा संग रेप? जांच में जुटी नागपुर पुलिस

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:सह-संपादक की रिपोर्ट M•9822550220

Advertisements

नागपुर में दिनदहाड़े एक इंजीनियरिंग की छात्रा संग रेप की घटना सामने आई है। आरोपी धारदार हथियार के नोक पर छात्रा को पहले तो जंगल में ले गया। इसके बाद आरोपी ने घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। बता दें कि मामले की जांच में नागपुर पुलिस जुट चुकी है।

घटना की खबर मिलते ही नागपुर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस महकमा जांच-पड़ताल में जुटा हुआ है।

महाराष्ट्र के नागपुर में दिनदहाड़े एक इंजीनियरिंग की छात्रा संग रेप की घटना सामने आई है। मामला नागपुर के हिंगना पुलिस थाना के तहत आने वाले वर्धा रोड स्थित जामठा के पास का है। यहां जंगल में एक इंजीनियरिंग की छात्रा संग रेप किया गया है। पीड़ित छात्रा की आयु 22 वर्ष है। छात्रा मूलत: यवतमाल जिले की रहने वाली है। वह नागपुर के हिंगना परिसर स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। जानकारी के मुताबिक छात्रा जब अपने घर यवतमाल से नागपुर बस से पहुंची। इस दौरान छात्रा अपने कॉलेज से थोड़ी दूर पहले ही उतरी। यहां से वह पैदल अपने कॉलेज की तरफ जाने लगी।

 

नागपुर पुलिस ने जागरूकता के लिए अपनाया अनोखा अंदाज, फिल्म ‘जवान’ के लुक का इस्तेमाल किया

इंजीनियरिंग की छात्रा संग रेप

 

इस दौरान वर्धा रोड स्थित जामठा के पास एक अज्ञात युवक द्वारा छात्रा का पीछा किया जाने लगा। इस दौरान बदमाश ने छात्रा को धारदार कुल्हाड़ी दिखाई और उसे लेकर जंगल में चला गया। इसके बाद बदमाश ने छात्रा के साथ जंगल में रेप किया और उसे वहीं छोड़ दिया। इस घटना के बाद छात्रा ने अपने परिजनों से संपर्क किया। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने दुष्कर्म की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस बाबत नागपुर पुलिस के आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया कि आरोपी के पास जो धारदार हथियार था, वह आमतौर पर चरवाहों के पास होता है।

 

लिव इन पार्टनर की हत्या

 

उन्होंने कहा कि पुलिस हर एंगल से इस मामे की जांच करने में जुटी हुई है। साथ ही आरोपी को जल्द से जल्द ढूंढ कर पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। बता दें कि मुंबई से सटे कल्याण में लिव इन में रह रह रही एक महिला की हत्या का मामला भी आज सामने आया है। यहां लिव इन में रह रहे महिला के पार्टनर ने चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर कोलसेवाडी पुलिस पहुंची और आरोपी विजय जाधव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आगे की कानूनी प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। मृतक महिला का नाम रसिका कोलम्बेकर बताया जा रहा है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि विजय ने रसिका की हत्या इसलिए की क्योंकि विजय को रसिका के चरित्र पर शक था।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

मोदी का बयान : महाराष्ट्र के नगर निगमो मे महायुति की विजय!

महाराष्ट्र के नगर निगमो मे महायुति की विजय!PMमोदी ने कहा थैंक्यू   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

मुंबईत उद्धव ठाकरे आघाडीवर, तर नागपूर, पुण्यात कोण बाजी मारणार?

मुंबई,नागपूर, संभाजीनगर, पुण्यासह महाराष्ट्रातील 29 महानगरपालिका निवडणुकांसाठी गुरुवारी (ता. 15 जानेवारी) मतदान पार पडले. त्यानंतर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *