कांग्रेसी श्रीराम के नहीं!औरंगजेब के वंशज हैं? DCM देवेन्द्र फडणवीस का बयान
टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक
छिन्दवाडा। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस मर्यादा पुरुषोत्तम राम के नहीं बल्कि औरंगजेब के वंशज है। DCM श्री फड़नवीस ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व सीएम कमल नाथ की सरकार में सौंसर में हिंदवी स्वराज के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा तोड़ने का काम किया है।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने मप्र के सौंसर में सभा कर साधा निशाना फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बेटे ने सनातन धर्म को बीमारी तक कह दिया है।कमल नाथ की सरकार में सौंसर में हिंदवी स्वराज के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा तोड़ने का काम किया गया था। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस सनातन विरोधी है। मध्य प्रदेश में चुनावी सभा में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह बात कही।
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भगवान श्रीराम और रामसेतु को काल्पनिक बताने वाले कांग्रेसी राम के नहीं, औरंगजेब के वंशज हैं। चुनाव आते ही इनको हिंदू और मंदिर दिखने लगते हैं।
बुधवार को सौंसर के पिपला नारायणवार में सभा को संबोधित करते हुए फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बेटे ने सनातन धर्म को बीमारी तक कह दिया है।
उन्होंने कहा कि कमल नाथ की सरकार में सौंसर में हिंदवी स्वराज के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा तोड़ने का काम किया गया था। जैसे ही भाजपा और शिवराज सरकार बनी तो सौंसर में भव्य प्रतिमा लगाई गई। जामसांवली में चमत्कारी श्री हनुमान मंदिर के लिए शिवराज सरकार ने 314 करोड़ रुपये दिए और वहां हनुमान लोक का निर्माण चल रहा है। उन्होने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही मध्यप्रदेश का सर्वांगीण विकास करती है।
विश्वभारत News Website