Breaking News

साल 2024 में 12 महीने की 12 बड़ी भविष्यवाणी?जनवरी से दिसंबर तक हो सकती हैं ये बड़ी घटनाएं

साल2024 में 12 महीने की 12 बड़ी भविष्यवाणी?जनवरी से दिसंबर तक हो सकती हैं ये बड़ी घटनाएं

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

साल 2024 की कंडली का आकलन करने से पता चलता है कि कुंडली में लग्न वृश्चिक राशि में उदित होगा। साथ ही इस साल कई ऐसी घटनाएं भी बोने वाली हैं जो कई वर्षों तक याद रहने वाली हैं। साथ ही शनि की दृष्टि वृश्चिर लग्न पर रहने से देश और दुनिया में युद्ध की आशंका भी बनी हुई है। आइए जानते हैं साल 2024 की कुंडली से की जनवरी से दिसंबर 2024 तक का समय कैसा रहने वाला है। जानिए साल 2024 की भविष्यवाणी।

भारतीय ज्योतिषाचार्य आयुषी त्यागी के कथनानुसार
साल 2024 में होने वाली घटनाओं के लिए जगत कुंडली का आकलन करने से मालूम होता है कि कुंडली में लग्न वृश्चिक उदित हो रहा है। इस लग्न का स्वामी मंगल युद्ध प्रिय ग्रह है। इस पर संयोग यह भी बना हुआ है कि शनि की दृष्टि वृश्चिक लग्न पर है। ऐसे में साल 2024 कई ऐसी घटनाओं का साक्षी बनेगा जो दुनिया को सदियों तक याद रहेगा। इससे वैश्विक राजनीति पर भी व्यापक असर दिखेगा। दुनिया के देशों में नए राजनीतिक समीकरण बनेंगे अर्थ व्यवस्था में भी वैश्विक राजनीति का व्यापक असर दिखेगा जिससे आम जनता का जीवन और भी उलझन भरा और कठिन हो सकता है। आइए जगत कुंडली से जानें 2024 के 12 महीनों में होने वाली 12 घटनाएं कौन सी होने वाली है जिससे दुनिया भर के देश प्रभावित होंगे​।
नवभारतटाइम्स.कॉम
साल 2024, 12 महीने की 12 बड़ी भविष्यवाणी, जनवरी से दिसंबर तक हो सकती हैं ये बड़ी घटनाएं

जनवरी 2024 की बड़ी घटनाएं

हिंदू पंचांग के अनुसार, जनवरी 2024 का महीना पौष होगा। पांच बृहस्पतिवार होने वाले हैं। दरअसल, हिंदू पंचांग के अनुसार, पौष महीने का आरंभ 27 दिसंबर 2023 से हो रहा है और 25 जनवरी तक रहेगा। इस दौरान 5 बृहस्पतिवार होने से पश्चिम व मुस्लिम देशों जैसे ईराक, सूडान, इजरायल, फिलिस्तीन, यूक्रेन आदि देशों में राजनीतिक व आतंकवाद टकराव और युद्धजन्य हालात बनेंगे। मेषस्थ गुरु पर शनि की नीच दृष्टि, मीनस्थ राहु पर मंगल की शत्रु दृष्टि के प्रभाव स्वरूप व्यापार जगत में विशेष उथल पुथल देखने को मिलेगी। राजनीतिक माहौल भी थोड़ा अशांत और पेचीदा रह सकता है।

फरवरी 2024 की बड़ी घटनाएं

पंचांग के अनुसार, फरवरी का महीना माघ होगा। जिसका आरंभ 26 जनवरी से होगा और यह 24 फरवरी तक रहेगा। इस दौरान पांच शुक्रवार और पांच शनिवार रहने वाले हैं। जिस कारण कही पर युद्ध भय और कही पर सत्ता परिवर्तन देखने को मिल सकता है। इस दौरान कई प्राकृतिक प्रकोप भी देखने को मिलेंगे। इसके अलावा की आर्थिक उथल पुथल भी देखने को मिल सकती है। विश्व राजनीति में भारत का प्रभुत्व बढ़ेगा।

मार्च 2024 की बड़ी घटनाएं

हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्च का महीना फाल्गुन मास होगा। जिसका आरंभ 25 फरवरी से होगा और 25 मार्च तक रहेगा। इस महीने पांच रविवार और पांच सोमवार रहने वाले हैं। जिससे कुछ मुस्लिम देशों के मध्य युद्ध मय वातावरण और तनाव देखा जा सकता है। इस महीने कही शासन परिवर्तन भी हो सकता है। साथ ही इस दौरान किसी वरिष्ठ व्यक्ति की हत्या या निधन की भी आशंका रहेगी।

अप्रैल 2024 की बड़ी घटनाएं

हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास 5 शनिवार, 5 रविवार और 5 मंगलवार रहने वाले हैं। जिससे अनिष्टकारी खप्पर योग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को अशुभ बताया गया है। शनि, रवि और मंगलवार का आगमन के प्रभाव स्वरूप पाक, चीन आदि देश भारत, ताइवान आदि देशों के प्रति कुटिल चालों का प्रयोग करते रहेंगे। अधिकांश देशों में पेट्रोल, सोना, चांदी आदि धातुओं में जबरदस्त तेजी देखने को मिलेगी। महाशक्तियों के हवाई हमलों से भी विनाशकारी घटनाएं घटित होंगी।

मई 2024 की बड़ी घटनाएं

मई 2024 का महीना हिंदू पंचांग के अनुसार, इसे वैशाख माह कहा जाएगा। इसका आरंभ 24 अप्रैल से लेकर 23 मई तक रहेगा। इस महीने में भी 5 बुधवार और 5 गुरुवार रहने वाले हैं जिस कारण मेषस्थ सूर्य-शुक्र शनि पर शनि की नीच दृष्टि रहने से मंगल राहु योग रहने वाला है। जिस कारण पश्चिमी एशियाई देशों में युद्ध के बादल मंडराएंगे।

जून 2024 की बड़ी घटनाएं

जून 2024 को हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास कहा जाएगा। जिसका आरंभ 24 मई से होगा और 22 जून तक रहेगा। इस दौरान पांच शुक्रवार और पांच शनिवार होने वाले हैं। 31 मई से 12 जून वृषभ राशि में चतुर्ग्रही योग होने से विश्व में कहीं पर भी हिंसक घटनाओं या उपद्रव का भय रहेगा। इस दौरान सर्व प्रकार के अनाज महंगे होंगे। राजनीतिक और प्राकृतिक प्रकोपों के कारण विषम परिस्थितियां उत्पन्न होंगी।

जुलाई 2024 की बड़ी घटनाएं

हिंदू पंचांग के अनुसार, जून 2024 का महीना आषाढ़ मास के नाम से जाना जाएगा। जिसका आरंभ 23 जून से होगा और 21 जुलाई तक रहेगा। इस दौरान पांच रविवार, त्रयोदश दिनात्मक पक्ष होने से अचानक किसी यूरोपीय देश में सत्ता परिवर्तन होने के भी योग बनेंगे। विश्व के कई देशों के बीच युद्ध की स्थितियां रहेंगी। इस दौरान विश्व भयानक युद्ध के मुहाने पर खड़ा होगा।

अगस्त 2024 की बड़ी घटनाएं

पंचांग के अनुसार, जुलाई का महीना श्रावण मास के नाम से जाना जाएगा। जिसका आरंभ 22 जुलाई से होगा और 19 अगस्त तक रहेगा। ऐसे में पांच सोमवार, बुध-शुक्र का वक्री शनि के साथ समसप्तक योग रहे वाला है। जिस कारण युद्ध का समाचार मिल सकता है। साथ ही प्राकृतिक घटनाओं में लोगों की जान जा सकती है।

सितंबर 2024 की बड़ी घटनाएं

हिंदू पंचांग के अनुसार, सितंबर का महीना भाद्रपद माह रहने वाला है। जिसका आरंभ 20 अगस्त से होगा और 18 सितंबर तक यह रहने वाला है। सूर्य-शनि के मध्य समसप्तक दृष्टि संबंध रहने से अमेरिका, ब्रिटेन, यूक्रेन आदि देशों के प्रधान नेता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

अक्टूबर 2024 की बड़ी घटनाएं

हिंदू पंचांग के अनुसार, अक्टूबर का महीना आश्विन मास के नाम से जाना जाएगा। जिसका आरंभ 19 सितंबर से होगा और यह 17 अक्टूबर तक चलेगा। सूर्य-बुध-केतु पर मंगल की विशेष दृष्टि रहने से विश्व में अमेरिका, जापान, इंडोनेशिया जैसे देशों में तूफान, आंधियां, सुनामी, भूकंप, आदि प्रकोप अधिक होंगे।

नवंबर 2024 की बड़ी घटनाएं

हिंदू पंचांग के अनुसार, नवंबर का महीना कार्तिक माह के नाम से जाना जाएगा। जिसका आरंभ 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक रहेगा। ऐसे में मंगल शनि के बीत षडाष्टक योग रहने वाला है। इस योग के प्रभाव से कुछ प्रमुख देशों में टकराव देखने को मिल सकता है। दंगे फसाद विस्फोटक आदि घटनाएं देखने को मिलेंगी। साथ ही मुस्लिम देशों में कुछ देश के द्वारा युद्ध का वातावरण बना दिया जाएगा।

दिसंबर 2024 की बड़ी घटनाएं

हिंदू पंचांग के अनुसार, दिसंबर का यह महीना मार्गशीर्ष माह के नाम से जाना जाएगा। इस दौरान पांच शनि, पांच रविवार, सूर्य-शनि के मध्य दृष्टि संबंध रहने से विश्व के प्रभावशाली व्यक्तियों के बीच टकराव देखने को मिलेगा। लोगों में विरोध या विग्रह रहने वाला है। प्रजा में क्लिष्ट रोगों का प्रसार और कुछ की अकालमृत्यु का योग हैं।
साल 2024 में अनेक लोगों की नाखून विष,चर्म रोग,फुड पायजन और नशीले पदार्थों का सेवन से अकाल मृत्यु हो सकती है।

About विश्व भारत

Check Also

नफरत फैलाते है न्यूज़ चैनल, एंकरों के खिलाफ कार्रवाई हो, भारत में ‘स्वतंत्र प्रेस’ की जरूरत: सुप्रीम कोर्ट

नफरत फैलाते है न्यूज़ चैनल, एंकरों के खिलाफ कार्रवाई हो, भारत में ‘स्वतंत्र प्रेस’ की …

गंदा पानी पीकर गुजारा कर रहे राष्ट्रपति की ‘दत्तक संतान : कोसों दूर से भरकर लाते हैं मटके

गंदा पानी पीकर गुजारा कर रहे राष्ट्रपति की ‘दत्तक संतान? कोसों दूर से भरकर लाते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *