Breaking News

अनेक कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए आनंद पंजवानी

Advertisements

अनेक कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए आनंद पंजवानी

Advertisements

 

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

सिवनी । आनंद के साथ ही संतोष नानू पंजवानी और रामाकांत राय ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है।

भाजपा में शामिल होने के लिए बड़ी पार्टियों के छोटे से लेकर नामी नेता, पूर्व मंत्री अपनी पार्टी से हट रहे हैं। इसी के चलते सिवनी विधानसभा के प्रत्याशी रहे युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आनंद पंजवानी , नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष व नगर कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष व जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष संतोष नानू पंजवानी एवं केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के करीबी रामाकांत राजू राय को प्रदेश भाजपा कार्यालय भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष व्ही डी शर्मा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

 

अभी तक प्रदेश के कई नेताओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था लेकिन सिवनी जिले का कोई बड़ा चेहरा भाजपा में नहीं आया था। विधानसभा चुनाव में लगभग एक लाख वोट हासिल करने वाले आनंद पंजवानी का पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस को जबरदस्त नुकसान होगा।

 

आनंद पंजवानी, नानू पंजवानी और रामाकांत राय को भाजपा की सदस्यता दिलाने में फग्गन सिंह कुलस्ते की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रदेश भाजपा कार्यालय में सदस्यता लिए जाने के दौरान जिला भाजपा के अध्यक्ष आलोक दुबे, महामंत्री अजय डागोरिया भी मौजूद थे। आनंद पंजवानी के द्वारा कांग्रेस से इस्तीफा दिए जाने की घोषणा के बाद सोशल मीडिया में उनके कई समर्थकों ने भी कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा की घोषणा कर दिया। आनंद पंजवानी के द्वारा अचानक से कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थामने से जिला कांग्रेस भी सकते में है।

 

बताते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी द्धारा जम्मू-कश्मीर मेंधारा 370 हटाने और देश में नागरिक संशोधन अधिनियम लागू करने से प्रभावित होकर सिवनी शहर तथा ग्रामीण भागों से हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया है। भाजपा में शामिल हुए लोगों में डूंडासिवनी, कान्हावाडा, भोमा, केवलारी, पलारी, लोपा, सरेखा पांजरा, बींझावाडा, बम्होरी, लखनवाडा, कारीरात, कातलबोडी, मातृधाम, बिनेकी, चारगांव, जमुनियां, कोंहका, पीपरडाही, कमकसुर नैनपार, ईत्यादी करीबन 200 गावों के नागरिकों का समावेश है।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   चेन्नई। …

सुनेत्रा पवार यांचं उपमुख्यमंत्री पद धोक्यात!

उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार यांच्या विमान अपघाती निधनानंतर राष्ट्रवादी काँग्रेसमध्ये अत्यंत नाट्यमय घडामोडी घडत आहेत. निवडणूक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *