Breaking News

भाजपा सत्ता में आई तो आरक्षण समाप्त कर देगी? बौखलाए दिल्ली के CM केजरीवाल

Advertisements

भाजपा सत्ता में आई तो आरक्षण समाप्त कर देगी? बौखलाए दिल्ली के CM केजरीवाल

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘इन लोगों (भाजपा) की पूरी तैयारी है कि अगर ये जीत गये तो संविधान को बदल कर अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़े वर्ग (ओबीसी) का आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा

दिल्ली सीएम ने कहा कि बीजेपी को 400 पार सीट चाहिए क्योंकि ये आरक्षण खत्म करना चाहते हैं.

लखनऊ की सभा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यदि लोकसभा चुनाव के बाद फिर से केंद्र की सत्ता में आई तो वह संविधान बदल देगी और आरक्षण हटा देगी. आम आदमी पार्टी (आप) के नेता केजरीवाल ने यहां समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘इन लोगों (भाजपा) की पूरी तैयारी है कि अगर ये जीत गये तो संविधान को बदल कर अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़े वर्ग (ओबीसी) का आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा.”

उन्होंने कहा, ‘पिछले चार-पांच महीने से इन्होंने ‘चार सौ पार’ का शोर मचा रखा है. तो इन्हें ‘चार सौ पार’ सीट चाहिए क्योंकि ये आरक्षण खत्म करना चाहते हैं और बाबासाहेब (आंबेडकर) ने जो संविधान बनाया, उसे खत्म करना चाहते हैं.” केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘ये लोग कहते थे कि मोदी जी कुछ बड़ा काम करना चाहते हैं. लोगों ने अंदर से पता कराया तो मालूम हुआ कि ये लोग आरक्षण ख़त्म करना चाहते हैं. आरएसएस और भाजपा शुरू से ही आरक्षण के ख़िलाफ रहे हैं. ये लोग संविधान को तार-तार करना चाहते हैं.”

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अपना यह दावा दोहराया कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हटा दिया जाएगा. उन्होंने कहा, ”अगर ये (भाजपा) लोग जीत गये तो योगी आदित्यनाथ जी को दो से तीन माह के अंदर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से हटा दिया जाएगा.” केजरीवाल ने कहा, ‘‘मैंने कहा कि योगी आदित्यनाथ जी को दो महीने में हटा दिया जाएगा तो इस पर अभी तक भाजपा के किसी नेता की टिप्पणी नहीं आई. इसका मतलब यह बात पक्की है कि उन्होंने योगी को हटाने की पूरी योजना बना ली है.” आप नेता ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने लिए नहीं, बल्कि गृह मंत्री अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट मांग रहे हैं.

 

उन्होंने कहा कि जब 2014 में मोदी प्रधानमंत्री बने थे तो उन्होंने खुद एक नियम बनाया था कि भाजपा के अंदर और उनकी सरकारों में 75 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति होगा तो उसे संगठन और सरकार में किसी भी पद पर नहीं रखा जायेगा और ‘रिटायर’ कर दिया जाएगा. केजरीवाल ने कहा, ‘‘इस नियम के तहत सबसे पहले लालकृष्ण आडवाणी जी और मुरली मनोहर जोशी जी को रिटायर किया गया. इसके बाद तमाम नेताओं को रिटायर किया गया.” उन्होंने कहा कि अगले साल 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी 75 साल के हो जाएंगे और उन्होंने तय कर लिया है कि वह अमित शाह को अपना उत्तराधिकारी बनाएं.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   चेन्नई। …

सुनेत्रा पवार यांचं उपमुख्यमंत्री पद धोक्यात!

उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार यांच्या विमान अपघाती निधनानंतर राष्ट्रवादी काँग्रेसमध्ये अत्यंत नाट्यमय घडामोडी घडत आहेत. निवडणूक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *