Breaking News

बीजेपी का 400 पार सीट जीतने का दावा महज चुनावी रणनीति या कोई बड़ी तैयारी?

Advertisements

बीजेपी का 400 पार सीट जीतने का दावा महज चुनावी रणनीति या कोई बड़ी तैयारी?

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री:सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों में एनडीए ने 400 सीट जीतने का नारा लगाया. विपक्ष ने बीजेपी के इस आक्रामक अभिय़ान को जिस तरह से हैंडल किया उसकी तारीफ करनी होगी. विपक्ष ने 400 पार के नारे को संविधान बचाओ और आरक्षण बचाओ में बदल दिया. इसके बावजूद बीजेपी अपने स्टैंड पर कायम रही. अब 4 जून को पता चलेगा की इस नारे का फायदा एनडीए को कितना मिल सता है ? क्या एनडीए हासिल कर सकती 400 सीट पार कर सकती है।

बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए 400 सीट का टार्गेट रखा हुआ है. पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह दोनों यह लगातार दावा कर रहे हैं कि बीजेपी 400 सीटों पर विजय हासिल कर रही है. इस बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही ओर से जनता को बताया जा रहा है कि अगर एनडीए को 400 सीटों मिल गईं तो सरकार क्या क्या कर सकती है. सबसे बड़ी बात यह है कि दोनों तरफ से जो बातें की जा रही हैं वह अतिशयोक्ति ही लग रही हैं.हालांकि चुनावी मंचों पर जनता को मोटिवेट करने के लिए इस तरह के डिफनिशन पार्टियां देती रही हैं. पर इस बार कुछ ज्यादा ही हो गया है. इस नारे का फायदा इन चुनावों में अपने अपने हिसाब से पक्ष और विपक्ष दोनों ने उठाया है. 4 जून को चुनाव रिजल्ट से ही पता चलेगा कि इस नारे से बीजेपी को कितना फायदा हुआ या विपक्ष ने संविधान बचाने का डर दिखाकर बीजेपी की रणनीति पर पानी फेर दिया.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   चेन्नई। …

सुनेत्रा पवार यांचं उपमुख्यमंत्री पद धोक्यात!

उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार यांच्या विमान अपघाती निधनानंतर राष्ट्रवादी काँग्रेसमध्ये अत्यंत नाट्यमय घडामोडी घडत आहेत. निवडणूक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *