Breaking News

उद्धव ठाकरे होंगे महाराष्ट्र के अगले CM?

Advertisements

MVA की सरकार बनने पर उद्धव ठाकरे होंगे CM

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

मुंबई। लोकसभा चुनाव में MVA के तहत आने वाली उद्धव गुट की शिवसेना का स्ट्राइक रेट सबसे कम रहा. शिवसेना UBT 21 में से केवल 9 सीटें जीत सकी, जबकि कांग्रेस ने 17 में से 13 पर जीत हासिल की.

 

महाराष्ट्र में सीएम पद को लेकर संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि महाविकास अघाड़ी विधानसभा चुनाव के बाद इस पर फैसला लेगी. उनसे सवाल पूछा गया कि अगर महाराष्ट्र में एमवीए की सरकार आती है तो क्या उद्धव ठाकरे उसका नेतृत्व करेंगे. महाराष्ट्र में अक्टूबर में विधानसभा के चुनाव होने हैं.

 

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने विधानसभा चुनाव में जीत का भी दावा किया. उन्होंने कहा, ”चुनाव होने दीजिए. हम चुनाव जीतेंगे और फिर इस पर फैसला करेंगे. इस सप्ताह की शुरुआत में संजय राउत ने दावा किया था कि विपक्षी गठबंधन 288 विधानसभा सीटों में से 180-185 सीटें हासिल करेगा.

लोकसभा चुनाव में प्रचार-प्रसार में महाविकास अघाड़ी का बेहतर प्रदर्शन रहा है

महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2024 में महाविकास अघाड़ी में शामिल पार्टियों ने महायुति में शामिल बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी के सत्तारूढ़ गठबंधन से बेहतर प्रदर्शन किया. महाविकास अघाड़ी ने महाराष्ट्र की 48 संसदीय सीटों में से 30 पर जीत हासिल की है. ​​हालांकि, एमवीए सहयोगियों के बीच, शिवसेना (यूबीटी) का स्ट्राइक रेट सबसे कम था. उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने सबसे अधिक 21 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन केवल 9 सीटें जीतीं.

कांग्रेस ने राज्य की 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा और 13 सीटों पर जीत हासिल की. वहीं, शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (SP) ने 10 सीटों पर चुनाव लड़ा और आठ सीटें जीतने में कामयाबी हासिल की. सांगली लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता विशाल पाटिल ने निर्दलीय चुनाव जीता और बाद में ग्रैंड ओल्ड पार्टी को समर्थन दिया.

महायुति में किस पार्टी को कितनी सीटें?

महायुति में शामिल बीजेपी को 9 लोकसभा सीटों पर जीत मिली. तो वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे गुट को 7 सीटों पर जीत हासिल हुई. लोकसभा चुनाव में सबसे खराब प्रदर्शन महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार गुट की पार्टी एनसीपी का रहा. एनसीपी ने चार सीटों पर चुनाव लड़ा और महज एक सीट पर जीत हासिल की.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार

विधानसभा चुनाव फर्जी मतदान का पर्दाफास : 25 विदेशी गिरफ्तार टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   चेन्नई। …

सुनेत्रा पवार यांचं उपमुख्यमंत्री पद धोक्यात!

उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार यांच्या विमान अपघाती निधनानंतर राष्ट्रवादी काँग्रेसमध्ये अत्यंत नाट्यमय घडामोडी घडत आहेत. निवडणूक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *