Breaking News

एकनाथ खडसे BJP में होंगे शामिल?अमित शहा से मुलाकात

Advertisements

एकनाथ खडसे BJP में होंगे शामिल?अमित शहा से मुलाकात

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

नई दिल्ली।पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे की भाजपा में वापसी उपलक्ष्य में जोरदार वन्दन अभिनंदन एवं सुस्वागतम किया गया?

पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे की बहू और बीजेपी नेता रक्षा खडसे ने लोकसभा चुनावों में रावेर लोकसभा सीट से तीसरी बार जीत हासिल की. उन्हें केंद्र सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया है.

गृहमंत्री अमित शाह से मिले एकनाथ खडसे, BJP में शामिल होने के सवाल पर दिया ऐसा जवाब

महाराष्ट्र के पूर्व बीजेपी नेता एकनाथ खडसे ने शुक्रवार (21 जून) को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. उनके साथ नवनियुक्त केंद्रीय मंत्री और उनकी बहू रक्षा खडसे भी मौजूद थीं. महाराष्ट्र के दिग्गज नेता खडसे इस समय शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) के साथ हैं. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात है।

बता दें कि एकनाथ खडसे की बहू रक्षा खडसे को भी केंद्र की एनडीए सरकार में जगह मिली है, उन्हें केंद्रीय खेल राज्य मंत्री बनाया गया है. खडसे ने कहा कि उनकी बहू को केंद्र सरकार में मंत्री बनाया गया है इसलिए हम इसके लिए अमित शाह को धन्यवाद देने गए थे. राजनीति पर चर्चा के सवाल पर उन्होंने कहा, ”पांच मिनट की बैठक में राजनीति पर कोई चर्चा नहीं हुई.”एकनाथ खडसे ने की अमित शाह से मुलाकात की है।

पिछले कुछ महीनों से बीजेपी में अपनी दोबारा एंट्री के बारे में एकनाथ खडसे ने कहा, इंतजार करते हैं. गौरतलब है कि साल 2020 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में शामिल होने और राज्य विधान परिषद का सदस्य बनने से पहले वह चार दशकों से अधिक समय तक बीजेपी से जुड़े रहे थे. बीजेपी नेता रक्षा खडसे ने हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में महाराष्ट्र की रावेर लोकसभा सीट से तीसरी बार जीत हासिल की.

 

बीजेपी नेता रक्षा खडसे ने रावेर लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ते हुए 6 लाख 30 हजार 879 वोट हासिल किए थे. वहीं, उनके प्रतिद्वंदी एनसीपी (एसपी) उम्मीदवार श्रीराम दयाराम पाटिल को 3 लाख 58 हजार 696 वोट मिले थे. ऱक्षा खडसे ने पाटिल को 2 लाख 72 हजार 183 वोटों से हराया था.

 

लोकसभा चुनाव से पहले इस साल की शुरुआत में एकनाथ खडसे ने घोषणा की थी कि वह बीजेपी में वापस जा रहे हैं, लेकिन वह अभी तक पार्टी में औपचारिक तौर से इसमें शामिल नहीं हुए हैं. महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव में इस बार बीजेपी को 9 सीटों पर जीत मिली थी. वहीं, बीजेपी की सहयोगी पार्टी शिवसेना शिंदे गुट को 7 सीटों पर जीत मिली थी. इसके साथ ही अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी को 1 सीट पर जीत हासिल हुई थी.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

RSS की रणनीति : पश्चिम बंगाल मे मिली बीजेपी को बड़ी जीत

RSS की वो रणनीति : पश्चिम बंगाल मे मिली बीजेपी को बड़ी जीत टेकचंद्र शास्त्री: …

सत्ता की दहलीज पर तामिलनाडु CM की रेस में अभिनेता विजय

सत्ता की दहलीज पर तामिलनाडु CM की रेस में अभिनेता विजय टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220 चैन्नई। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *