Breaking News

राहुल गांधी का किया माइक बंद?तो स्पीकर ओम बिरला ने कहा- हमारे पास कोई बटन नहीं?

Advertisements

राहुल गांधी का किया माइक बंद?तो स्पीकर ओम बिरला ने कहा- हमारे पास कोई बटन नहीं?

Advertisements

 

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

 

नई दिल्ली। लोकसभा सत्र के सदन में माइक बंद करने का मामला एक बार फिर से तूल पकड़ने लगा है. शुक्रवार (28 जून) को चर्चा के दौरान विपक्षी सांसदों ने माइक बंद किए जाने का जिक्र किया.

राहुल का माइक बंद किया गया? तो स्पीकर ओम बिरला ने कहा- हमारे पास इसका कोई बटन नहीं होता

नीट पेपर लीक का मुद्दा इस वक्त सरकार के लिए गले की फांस बन चुका है. विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को रोजाना घेर रहा है. वर्तमान में संसद सत्र भी चल रहा है, जहां विपक्ष इस पर चर्चा के लिए एनडीए सरकार पर दबाव बना रहा है. शुक्रवार (28 जून) को भी एक बार फिर से लोकसभा में नीट पेपर लीक पर चर्चा के लिए समय देने की मांग की गई. हालांकि, स्पीकर ओम बिरला ने तुरंत समय देने से इनकार कर दिया और कहा कि आपको चर्चा के लिए आगे वक्त मिलेगा.

यहां गौर करने वाली बात ये है कि जिस वक्त नीट पर चर्चा को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच घमासान मचा हुआ था, उस वक्त एक बहुत बड़ा आरोप भी लग गया. दरअसल, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों ने कहा कि माइक बंद किया गया है. उनके इस आरोप पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने तुरंत जवाब दिया और कहा कि यहां पर कोई बटन नहीं होता है, जिससे माइक को बंद किया जाए. कांग्रेस ने भी माइक बंद करने के मुद्दे पर हमला बोला है.

विपक्षी सांसदों की तरफ से लगातार मांग की जा रही थी कि नीट पेपर लीक पर चर्चा की जाए. इस पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि आप सभी लोगों को पहले ही अवगत कराया गया है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब के लिए आपको समय दिया जाएगा. मैं सरकार से भी अपेक्षा करूंगा कि वह आपके जरिए उठाए गए सभी मुद्दों पर जवाब देगी. आपको पर्याप्त समय मिलेगा. आप डिटेल में चर्चा कीजिए. इस दौरान विपक्षी सांसद लगातार नीट को लेकर हंगामा करते रहे.

ओम बिरला ने कहा कि आपको अभिभाषण पर बोलने के लिए जब समय दिया जाएगा तो आप दो नहीं, बल्कि आप जितना समय लेना चाहे ले लें. उन्होंने राहुल गांधी से कहा कि आप नेता प्रतिपक्ष हैं. ऐसे में आपसे मेरी अपेक्षा है कि आप संसदीय मर्यादाओं का पालन करेंगे. इस दौरान राहुल समेत विपक्षी सांसदों ने स्पीकर से कहा कि हमारे माइक को बंद कर दिया जाता है. इसके जवाब में बिरला ने कहा, “मैं माइक बंद नहीं करता हूं. पूर्व में भी आपको व्यवस्था दी गई थी. यहां कोई बटन नहीं होता.”

वहीं, जब हंगामा थमा तो नीट पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा, “हम विपक्ष और सरकार की ओर से भारत के छात्रों को एक संयुक्त संदेश देना चाहते हैं कि ये हमारे लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है. इसलिए, हमने सोचा कि छात्रों का सम्मान करने के लिए हम आज नीट पर चर्चा करेंगे, एक समर्पित चर्चा.” हालांकि, स्पीकर नीट पर चर्चा करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई और उन्होंने सभापटल पर रखे गए अन्य आइटमों पर चर्चा के लिए सांसदों के नाम पुकारना शुरू कर दिया.

कांग्रेस ने माइक बंद करने के मुद्दे पर सरकार पर हमला बोला है. पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ट्वीट में कहा, “जहां एक ओर नरेंद्र मोदी नीट पर कुछ नहीं बोल रहे, उस वक्त विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी युवाओं की आवाज सदन में उठा रहे है, लेकिन ऐसे गंभीर मुद्दे पर माइक बंद करने जैसी ओछी हरकत करके युवाओं की आवाज को दबाने की साजिश की जा रही है.”

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद दत्ता भाऊ मेघे का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद दत्ता भाऊ मेघे का निधन   टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: …

Former MP Datta Meghe Dies at 89 After Cardiac Arrest

Former MP Datta Meghe Dies at 89 After Cardiac Arrest Nagpur, March 22, 2026: Datta …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *