Breaking News

सीपाही की बीमार पत्नि का इलाज के लिए नही दी छुट्टी

Advertisements

सीपाही की बीमार पत्नि का इलाज के लिए नही दी छुट्टी

Advertisements

 

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

 

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिला अस्पताल मे पुलिस सिपाही ने SO से कहा कि उनकी‘पत्नी बीमार है, छुट्टी दे दो साहब,तो सिपाही को SO ने डांटकर भगाया, इलाज न मिलने से उसकी पत्नि दर्दनाक मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पुलिस कांस्टेबल की पत्नी की समय से इलाज न मिलने के कारण मौत हो गई. कांस्टेबल पिछले कई दिनों से थानाध्यक्ष से पत्नी के इलाज कराने के लिए छुट्टी की मांग रहा था, लेकिन थानाध्यक्ष ने कांस्टेबल को छुट्टी नहीं दी, जिस कारण उसकी पत्नी का इलाज नहीं हो पाया और मौत हो गई. कांस्टेबल ने इस बात की शिकायत पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर से की, जिसका एक लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं, घटना पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने जांच के आदेश दिए हैं.

सिकंदरपुर थाने में तैनात पुलिस कंस्टेबल प्रदीप सोनकर मुलरूप से प्रतापगढ़ का रहने वाला है. प्रदीप सोनकर का पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर को लिखा एक लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने सिकंदरपुर थानाध्यक्ष दिनेश पाठक पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि वह अपनी पत्नी के इलाज के लिए थानाध्यक्ष दिनेश पाठक से छुट्टी मांग रहा था, लेकिन उन्होंने छुट्टी नहीं दी. छुट्टी के न मिलने के कारण उसकी पत्नी का इलाज नहीं हो पाया और उसकी मौत हो गई.

थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने कांस्टेबल को डांटकर भगाया

कांस्टेबल प्रदीप सोनकर ने आरोप लगाया कि उसने थानाध्यक्ष दिनेश पाठक को छुट्टी के लिए 27 जुलाई को प्रार्थना पत्र दिया था. प्रार्थना पत्र देखते ही थानाध्यक्ष ने छुट्टी देने की जगह उसे डांटकर भगा दिया. इसके बाद कांस्टेबल प्रदीप साथी हेड मुंशी से डाक लेकर थाने से लखनऊ के लिए निकल गया. इसी बीच रास्ते में ही प्रदीप को फोन आया कि उसकी पत्नी की तबीयत बहुत ज्यादा खराब है. पत्नी की तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही वह घर के लिए गया, लेकिन घर पहुंचने से पहले पत्नी की मौत हो गई.

पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने दिए जांच के आदेश

कांस्टेबल प्रदीप सोनकर ने पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर से थानाध्यक्ष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की. वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से चिट्ठी मिली है, जिसको देखते हुए सीओ सिकंदरपुर को मामले की जांच सौंपी गई है. जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी. पुलिस अधीक्षक विक्रांत वी ने सीओ को कंस्टेबल के घर भी भेजा और कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा पुलिस परिवार कंस्टेबल के साथ है.

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

नागपुर शहर में 65 करोड़ की जमीन का गोलमाल: दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज

नागपुर शहर में 65 करोड़ की जमीन का गोलमाल: दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज टेकचंद्र …

१४ महिन्याच्या बालकाला ‘कुलर’चा शॉक

वाढत्या उन्हाच्या तीव्रतेमुळे घरोघरी कुलरचा वापर वाढला आहे. मात्र, याच कुलरमधील विद्युत प्रवाह एका चिमुकल्यासाठी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *