Breaking News

मोहम्मद यूनुस ने शेख हसीना के भारत में रुकने पर दिया है बयान

Advertisements

मोहम्मद यूनुस ने शेख हसीना के भारत में रुकने पर दिया है बयान

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री : सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

नई दिल्ली।बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया बने डॉ. मोहम्मद यूनुस ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के भारत में रुकने पर बयान दिया है। शपथ लेने के लिए बांग्लादेश पहुंचने से पहले एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि शेख हसीना का भारत में रहना उचित नहीं है। बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने यूनुस और अंतरिम सरकार के सदस्यों को गुरुवार को शपथ दिलाई है। इसके पहले कई सप्ताह तक चले छात्रों के उग्र विरोध प्रदर्शन के बाद शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और देश छोड़कर भाग गई थीं। हसीना के देश छोड़ने के बाद बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई है, जिसमें अल्पसंख्यक हिंदुओं को खास तौर पर निशाना बनाया गया है।

बांग्लादेश छोड़ने के बाद 76 वर्षीय शेख हसीना अपनी छोटी बहन शेख रिहाना के साथ दिल्ली के पास गाजियाबाद में स्थित भारतीय वायु सेना के हिंडन एयरबेस पहुंची थीं। रिपोर्ट के अनुसार, शेख हसीना फिलहाल भारत में सुरक्षित स्थान पर रह रही हैं। रिपोर्टों के अनुसार, शेख हसीना भारत में अपना प्रवास बढ़ा सकती हैं, क्योंकि ब्रिटेन में उनके जाने और शरण लेने के रास्ते में बाधा आ गई है। रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन ने सीधे शरण देने से इनकार किया है और इसके लिए नियमों के तहत आवेदन करने को कहा है।

इस बीच वॉशिंगटन में रह रहे शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय ने कहा है कि बांग्लादेश में लोकतंत्र बहाल होते ही उनकी मांग अपने देश लौटेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश में हिंसा फैलाने में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ है। पीटीआई-भाषा के साथ गुरुवार को एक विशेष साक्षात्कार में जॉय ने कहा कि हसीना निश्चित रूप से बांग्लादेश लौटेंगे, हालांकि अभी यह तय नहीं है कि वह रिटायर नेता के रूप में लौटेंगी या सक्रिय नेता के रूप में। उन्होंने यह भी कहा कि शेख मुजीबुर रहमान के परिवार के सदस्य न तो अपने लोगों को छोड़ेंगे और न ही संकटग्रस्त अवामी लीग को बेसहारा छोड़ेंगे।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

ड्रैगन की भारत पर पानी से वार करने की जोरदार तैयारियां?

ड्रैगन की भारत पर पानी से वार करने की जोरदार तैयारियां?   टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220 …

ट्रम्प एकटा पडलाय : मित्र देश इराण युद्धातून अमेरिकेपासून दूर

ट्रम्प एकटा पडलाय : मित्र देश इराण युद्धातून दूर दिनांक २८ फेब्रुवारीला सुरू झालेले युद्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *