Breaking News
Oplus_0

बदलापुर लैंगिक अत्याचार के विरोध में नागपूर के खापरखेडा में शिवसेना का निषेध मोर्चा

Advertisements

बदलापुर लैंगिक अत्याचार के विरोध में नागपूर के खापरखेडा में शिवसेना का निषेध मोर्चा

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

नागपुर जिला के खापरखेडा में भिवंडी के बदलापुर में नाबालिग स्कूल छात्राओं के साथ हुए हुए लैंगिक अत्याचार के विरोध में हाई कोर्ट द्वारा महाराष्ट्र बंद पर रोक लगाने के बाद शिवसेना पक्षप्रमुख (यूबीटी) द्वारा किए गए आवाहन के बाद शीर्ष नेतृत्व में काली पट्टी बांधकर शिवसैनिकों द्वारा शनिवार को दोपहर में 11 बजे निषेध आंदोलन निकाला गया। इस मौके पर जोरदार बारिश के बावजूद शिव सेना के उप नागपुर जिला प्रमुख अशोक भाऊ झिंगरे के नेतृत्व में शिवसेना पदाधिकारी, महिला आघाड़ी, अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी, शिवसैनिक और नागरिक शामिल हुए। आंदोलन के दौरान खापरखेडा शहर प्रमुख और जिला उपप्रमुख श्री झिंगरे ने कहा कि सरकार बहनों की सुरक्षा में फेल साबित हो रही है।सरकार की आंख खोलने व माताओं-बहनों को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से यह आंदोलन किया गया है।उक्त लोगों ने इस दौरान बदलापुर लैंगिक शोषण को जोरदार निषेध किया जा रहा है।

शिवसेना महिला कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारे लगाए।

यह निषेध मोर्चा खापरखेडा अन्ना ओड से कामठी रोड होता हुआ पुलिस थाना तक पंहुचा जहां मोर्चा सभा में तब्दील हो गया ,बडी संख्या मे शिवसैनिक महिला और पुरुषों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

जमीन में गाड़ दी बेटी की लाश!नहीं आई औलाद की मोहब्बत रास?

जमीन में गाड़ दी बेटी की लाश!नहीं आई औलाद की मोहब्बत रास? टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220 …

नागपुर : डागा स्त्री अस्पताल बना ‘लापरवाही का अड्डा’

नागपुर : डागा स्त्री अस्पताल बना ‘लापरवाही का अड्डा’ टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   नागपुर। धुएं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *