Breaking News

मारपीट में बेटा हुआ अपाहिज : तो पिता ने आरोपी की करवा दी हत्या

Advertisements

मारपीट में बेटा हुआ अपाहिज : तो पिता ने आरोपी की करवा दी हत्या

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

कवर्धा। छत्तीसगढ के जिले दशरंगपुर चौकी के चुचरुंगपुर गांव के तालाब में बीते दिन रोहित चंद्रवंशी की लाश मिली थी, इस अंधे क़त्ल की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही सुलझा लिया है। रोहित की हत्या 2 साल पुरानी रंजिश के चलते हुई थी, पुलिस ने हत्या की सुपारी देने वाले एक नेत्रहीन शख्स और हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

 

पुलिस के मुताबिक नेत्रहीन नकुल के बेटे से रोहित चंद्रवंशी की पुरानी रंजिश थी। दो साल पहले रोहित और उसके साथियों ने नकुल के बेटे की पिटाई की थी, जिससे उसे गंभीर चोटें आई थीं। इस पिटाई के कारण आज भी नकुल का बेटा चल फिर नहीं सकता। इस घटना के बाद दोनों के बीच 15 लाख रुपये में समझौता हुआ था, लेकिन रोहित ने नकुल को पैसे नहीं दिए, इससे नाराज होकर नकुल ने रोहित की हत्या की साजिश रची।

नेत्रहीन नकुल ने रोहित चंद्रवंशी की हत्या करने के लिए आरोपी जग्गु को 2 लाख 50 हजार रुपये की सुपारी दी थी। नकुल ने पहले 25 हजार रुपये दिए थे और बाकी रकम हत्या के बाद देने की बात कही थी। इसके बाद आरोपी जग्गु ने रोहित चंद्रवंशी की ह्त्या करने लिए पहले उससे दोस्ती कर ली और सही मौके का इंतज़ार करने लगा. इस बीच बीते 2 सितंबर को उसने रोहित को शराब पीने के लिए बुलाया और मौका देखकर उसके गले को रस्सी से घोंटकर अधमरा कर दिया और फिर हथौड़े से सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी, जुर्म छुपाने के लिए रोहित का शव उसने तालाब में फेंका और फरार हो गया

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

हत्यारा खूनी डंपर-टिप्पर की चपेट मे 6 लोगों की दर्दनाक मौत 

हत्यारा खूनी डंपर-टिप्पर की चपेट मे 6 लोगों की दर्दनाक मौत टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

खूबसूरत महिला तांत्रिक ने जवान लड़की के साथ किया ‘गंदा काम’

खूबसूरत महिला तांत्रिक ने जवान लड़की के साथ किया ‘गंदा काम’ टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *