Breaking News

गर्म पानी में झुलसने से मासूम की मौत : परिजन सदमे में

Advertisements

गर्म पानी में झुलसने से मासूम की मौत, परिजन सदमे में

Advertisements

टेकचंद्र सनोडिया शास्त्री: सह-संपादक रिपोर्ट

Advertisements

रायगढ़। 2 साल का मासूम घर में खेलते-खेलते गर्म पानी(चावल के मांड) की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसे मासूम को इलाज के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी मौत हो गई। घटना कापू थाना क्षेत्र के ग्राम बकालो की है। लवयांश राठिया(2) की मां और पिता काम करने खेत गए थे। वे अपने बेटे को चाची के पास छोड़कर गए थे। उसकी चाची घर में खाना बनाकर चावल का पानी निकाल कर एक बर्तन में रखा था। लवयांश घर के बरामदे में खेल रहा था।

इसकी बीच उसकी चाची का बेटा नींद से उठ गया। इसे देखने के लिए कमरे में गई तो लवयांश खेलते-खेलते हुए बरामदे में रखे गर्म पानी(मांड) तक पहुंच गया। बर्तन गिरने से मासूम झुलस गया। उसे उपचार के लिए परिजन कापू के स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। यहां रात साढ़े 9 बचे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।मासूम की मां अपने पुत्र के लिए सदमे मे तडफ तडफ कर रो रही है।

Advertisements

About विश्व भारत

Check Also

गैस के लिए 4-5 घन्टे लाइन में खड़े चक्कर आकरम सरपंच की मौत

गैस के लिए 4-5 घन्टे लाइन में खड़े चक्कर आकरम सरपंच की मौत टेकचंद्र शास्त्री: …

कोल्ड स्टोरेज मे हादसा? भराभराकर गिरी छत: 5 मजदूरों की मौत

कोल्ड स्टोरेज मे हादसा? भराभराकर गिरी छत: 5 मजदूरों की मौत टेकचंद्र शास्त्री: 9822550220   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *